{"_id":"5fcb5dd48ebc3ecfd73982cb","slug":"meerut-police-busted-gang-changing-engine-and-chassis-numbers-in-stolen-vehicles-revealed-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा, सात गिरफ्तार
Sat, 05 Dec 2020 03:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
meerut police, up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ से सटे मवाना में पुलिस ने लूट व चोरी की गाड़ियों में इंजन और चेसिस नंबर बदलने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास चोरी की चार कारें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मवाना पुलिस ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि यह गिरोह गाड़ियों को लूटकर व चुराकर उनमें इंजन और चेसिस नंबर बदल देता था। इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आमीन निवासी मवाना, अरशद कुरैशी निवासी फलावदा, साबिर कुरेशी निवासी फलावदा, तोहिद कुरैशी निवासी फलावदा, जान मोहम्मद अंसारी निवासी मवाना, मेहराज अली निवासी अकबरपुर, सादत बहसूमा और फलावदा के ही इकराम कुरैशी निवासी नई बस्ती को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चार सेंट्रो गाड़ी बरामद हुई हैं। ये सभी गाड़ियां चोरी की हैं। इन गाड़ियों के इंजन और चेसिस नंबर भी बदले गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के सदस्य आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। वहीं गिरोह का कनेक्शन मेरठ के सोतीगंज से जुड़ा है।