{"_id":"60abc0c48ebc3e1156262ea3","slug":"meerut-police-busted-a-gang-selling-stolen-vehical-by-changing-chassis-number-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऑन डिमांड चुराते थे वाहन, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऑन डिमांड चुराते थे वाहन, तीन गिरफ्तार
Mon, 24 May 2021 08:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 May 2021 08:41 PM IST
सार
कबाड़ का काम करने वाले सोतीगंज निवासी मोहसिन ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को खरीदकर उसका चेसिस वाला हिस्सा सुरक्षित अपने पास रख लेते थे और बाकी सामान बेच देते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ब्रह्मपुरी पुलिस ने चोरी की गाड़ियों के चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक कार मिली है। एक आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह ऑन डिमांड गाड़ी चुराने का काम करता था।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि रविवार शाम मेवला फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कार की पुलिस ने घेराबंदी की। कार सवार चार युवक निकलकर भागने लगे, जिनमें से पुलिस ने तीन को दबोच लिया।
पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। पकड़े गए मोहसिन उर्फ बबलू निवासी सोतीगंज, आशू खान निवासी मोहल्ला शीश महल कस्बा बिसौली जनपद बदायूं और रफीक निवासी मोहल्ला कौवा टोला बदायूं है। फरार युवक किठौर निवासी आफताब है। आरोपियाें के कब्जे से 95 हजार रुपये नकद, चोरी की कार और दुर्घटनाग्रस्त कार का चेसिस नंबर मिला है।
विज्ञापन
बदायूं से लेने आए थे कार
कबाड़ का काम करने वाले सोतीगंज निवासी मोहसिन ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को खरीदकर उसका चेसिस वाला हिस्सा सुरक्षित अपने पास रख लेते थे और बाकी सामान बेच देते हैं। इसके बाद चोरी की गाड़ियों में इस नंबर को लगाकर उन्हें अच्छे दामों पर बाजार में बेच देते थे।
पुलिस का कहना है कि आशू और रफीक ने मोहसिन से कार खरीदने के लिए संपर्क किया था। मोहसिन ने दूसरी कार दिलाने का आश्वासन दिया। मोहसिन ही आफताब के साथ दिल्ली और एनसीआर से कार चुराता जा। बरामद कार चोरी की है, जिसे लेने के लिए वह आए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।