{"_id":"6294a0131756f23acb347209","slug":"meerut-police-arrested-chiku-badhla-close-to-the-infamous-badan-singh-baddo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ढाई लाख इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबी चीकू बढ़ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ढाई लाख इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबी चीकू बढ़ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 30 May 2022 04:14 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 May 2022 04:14 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख केपी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चीकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कुख्यात बदन सिंह बद्दो का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से पुलिस कस्टडी से फरार हुए ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो के करीबी चीकू बढ़ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चीकू बढ़ला पर किठौर थानाक्षेत्र में भूमि कब्जाने के विरोध में फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस उसे लेकर थाने पहुंची है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पूर्व ब्लाक प्रमुख के पी सिंह पर गोलियां बरसाने के आरोप में बदन सिंह बद्दो का साथी चीकू बढ़ला गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चीकू अपने साथियों के साथ रविवार देर रात खादर इलाके में एक जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Rakesh Tikait: स्याही फेंकने को लेकर BKU पदाधिकारियों ने बुलाई आपात बैठक, कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
विज्ञापन
आरोप है कि इसका विरोध करने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी सिंह पर चीकू ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हालांकि गनीमत रही कि गोली नहीं लगीं। घटना की जानकारी लगने पर किठौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चीकू बढ़ला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो का चीकू करीबी बताया जाता है।
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि केपी सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चीकू को गिरफ्तार कर लिया गया है।