फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Pitbull bit a child and Rottweiler bit a girl in Suryapuram, the one who came to save her was attacked

Meerut: सूर्यापुरम में पिटबुल ने बच्चे और रॉटविलर ने बच्ची को काटा, जो बचाने आया उस पर हमला

Tue, 17 Sep 2024 12:34 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Sep 2024 12:34 AM IST
सार

सूर्यापुरम कॉलोनी में पिटबुल और रॉटविलर कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। एक बच्चे को बचाने के दौरान पिटबुल ने बच्चे के मामा पर भी हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Pitbull bit a child and Rottweiler bit a girl in Suryapuram, the one who came to save her was attacked
पिटबुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्यापुरम कॉलोनी में पिटबुल और रॉटविलर कुत्तों ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। एक बच्चे को बचाने के दौरान पिटबुल ने बच्चे के मामा को भी रोड पर घसीट दिया। घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया गया। एक बच्चे के परिजनों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कुत्तों को मकान की छत पर कमरे में बंद करा दिया है। घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। करीब छह महीने पहले कालोनी में कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी निवासी महेश गौतम का साढ़े सात साल का बेटा वंश गौतम अपने मामा राहुल के साथ कॉलोनी में ही रहने वाली अपनी चाची दीपा के घर जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी में रहने वाली लेखू ने अपने पिटबुल और दो अन्य कुत्तों को खुला छोड़ रखा था। जैसे ही वंश वहां पहुंचा तो पिटबुल ने वंश पर हमला कर दिया। उसे नीचे गिरा कर उसकी पीठ को काटकर लहूलुहान कर दिया। 18 वर्षीय उसके मामा राहुल ने वंश को बचाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग और दुकानदार ने दोनों को बचाया।
वंश की मां अर्चना ने डायल-112 को सूचना दी। खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। लोगों ने बताया कि पिटबुल और अन्य कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वह लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। बाद में वंश के पिता महेश गौतम ने शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिटबुल और दो अन्य कुत्तों को छत पर बंधवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाना के घर बच्ची पर हमला
कॉलोनी में ही एक रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने आठ साल की बालिका दिशी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। कॉलोनी में सतीश मलिक के यहां उनकी नाती दिशी रहने आई है। सतीश ने रॉटविलर कुत्ता पाल रखा है। शाम करीब चार बजे दिशी कुत्ते के साथ खेल रही थी, अचानक कुत्ते ने उसके चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया।

शिकायत मिलने पर पकड़े जाएंगे कुत्ते
नगर निगम के प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि सूर्यापुरम में दो बच्चों पर हमले की उन्हें सूचना नहीं है। परिजन शिकायत करेंगे तो दोनों कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। मंगलवार को निगम की एक टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed