फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut People got angry when the drain overflowed, scolded corporation officials

Meerut: नाला ओवरफ्लो हुआ तो भड़के लोग, महापौर के सामने निगम अधिकारियों को लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी

Sat, 08 Jun 2024 11:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jun 2024 11:11 PM IST
सार

मेरठ में नाला ओवरफ्लो होने के चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्लों में  जलभराव हो रहा है। शनिवार देर रात महापाैर हरिकांत आहलुवालिया माैके पर अधिकारियों के साथ पहुंचे तो वहां माैजूद लोगों ने महापाैर व अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन
Meerut People got angry when the drain overflowed,  scolded corporation officials
महापाैर से नोकझोंक करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नाले ओवरफ्लो और आसपास के मोहल्लों में जल भराव की समस्या की शिकायत पर महापौर शनिवार को भूमिया पुल ओडियन नाले पर पहुंचे। जहां पर महापौर के सामने ही निगम अधिकारियों को पार्षद और स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। महापौर ने लोगों को समझाकर शांत किया। नाला सफाई का अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


भूमिया पुल स्थित ओडियन नाले की पुलिया का निर्माण सही न बनने के चलते सफाई प्रभावित हो रही है। नाला ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन

शनिवार शाम महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों को लेकर भूमिया पुल पर पहुंच गए। नाला ओवरफ्लो देखकर नाराजगी भी जताई। इसकी जानकारी लगने पर पार्षद अनिल वर्मा, अरुण मचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। स्था

नीय लोगों ने महापौर के सामने निगम के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनते हंगामा कर दिया। कहा है कि निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। अब यह हाल है तो बरसात में भयावह स्थिति हो सकती है।

निगम अधिकारी नाले पर भूमिया पर बनी पुलिया को ठीक करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इस हालत को देखते महापौर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया और निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीन दिन में पुलिया ठीक कर दी जाए। नाला सफाई अभियान में तेजी लाकर पानी स्तर नीचे लाया जाए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि निगम अधिकारियों के चलते लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed