फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Panic has spread in many villages due to leopards in Hastinapur

हस्तिनापुर: ग्रामीणों ने देखा तेंदुआ, दर्जनों गांवों में फैल गई दहशत, तीन दिन पहले बैल पर किया था हमला

Fri, 23 Sep 2022 04:36 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 04:36 PM IST
सार

तेंदुआ देखे जाने के बाद दर्जनों गांवों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया है।

विज्ञापन
Meerut: Panic has spread in many villages due to leopards in Hastinapur
तेंदुए से दहशत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में शुक्रवार को फिर से तेंदुआ देखा गया है। वहीं पिछले दो सप्ताह से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेंदुआ दहशत का पर्याय बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल है।

विज्ञापन


मामला खादर क्षेत्र के भागोपुर गांव के समीप का है। शुक्रवार को जब ग्रामीण गांव से बाहर जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्हें गन्ने के खेत में सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण पूरी तरह भयभीत हो गए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह तेंदुए का जैसे वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


वहीं वीडियो अन्य ग्रामीणों ने देखा तो गांव में दहशत फैल गई। इस संबंध में क्षेत्र के रठौरा कला निवासी सरदार बंटी सिंह, इंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, जीवन सिंह आदि ने बताया कि गांव के समीप भागोपुर मार्ग पर ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे ग्रामीण दहशत में है और वे जंगल की ओर नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अकेले व्यक्ति पर भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

बताया गया कि जंगल से होते हुए यह मुख्य मार्ग हस्तिनापुर को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इससे पहले भी कई बार तेंदुआ देखे जाने की चर्चा चल रही थी। लेकिन उन्होंने तेंदुए को अपनी आंखों से आज स्पष्ट रूप से देखा, जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

वहीं खादर क्षेत्र के चमरोध गांव में तीन दिन पूर्व एक तेंदुए ने पशु चरा रहे पशुपालक के बैल पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। खादर क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जाने से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed