फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: one worker killed, many injured due to wall collapse in Kinauni sugar mill

मेरठ : किनौनी चीनी मिल में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत, कई घायल

Thu, 07 Oct 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

मेरठ में किनौनी स्थित चीनी मिल में गड्ढे की खुदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें कई मजदूर मिटटी के मलबे में दब गए। जिनमें कस्बा हर्रा निवासी एक मजदूर ने मौके पर ही दम तौड दिया।

विज्ञापन
Meerut: one worker killed, many injured due to wall collapse in Kinauni sugar mill
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र स्थित किनौनी चीनी मिल में गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर मलबे में दबने से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं हादसे को लेकर सैकड़ों लोग चीनी मिल के बाहर जमा हो गए और मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किनौनी स्थित चीनी मिल में गड्ढे की खुदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें कई मजदूर मिटटी के मलबे में दब गए। जिनमें कस्बा हर्रा निवासी एक मजदूर ने मौके पर ही दम तौड दिया। मलबे में दबे मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी जाने पर बवाल: कांग्रेस समर्थकों ने तोड़े बैरियर, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई दिग्गज नेता गिरफ्तार और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार हादसे में कस्बा हर्रा निवासी खालिद (40) पुत्र इदरीश मलबे में दबकर घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हर्रा निवासी ही गुल मौहम्मद की हालत भी गंभीर बताई गई है। वहीं मजदूर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मजदूर की मौत को लेकर कस्बा हर्रा के सैकडों लोग मिल पर पहुंच गए। उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठने की बात कही। लोगों ने बताया कि हादसा मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। जिसके चलते मिल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed