फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: old man beats up boys and made them murga for molesting the girl students

Meerut: कोचिंग सेंटर जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ पर बुजुर्ग ने मनचलों को पीटा, मुर्गा बनाया

Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

मेरठ में कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग ने दो युवकों के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें मुर्गा भी बनाया। बुजुर्ग रायफल लेकर बाजार से गुजर रहा था।

विज्ञापन
Meerut: old man beats up boys and made them murga for molesting the girl students
मनचलों को बनाया मुर्गा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में कोचिंग के लिए जा रही छात्राओं से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगो ने तीनों को पकड़ लिया। इसी दौरान एक बुजुर्ग राइफल लेकर पहुंचा।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने मनचलों को राइफल दिखाकर डराया। फिर उन्हें पीटा और बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें बुजुर्ग व्यक्ति राइफल लोड कर मनचलों को धमकाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक कोचिंग सेंटर पर कुछ छात्राएं कोचिंग के लिए जा रही थीं। छात्राओं के साथ अहमदनगर के रहने वाले बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राएं आरोपी मनचलों से बचकर किसी तरह कोचिंग सेंटर पर पहुंचीं। कोचिंग सेंटर संचालक को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: INDvsENG: कौन हैं सौरभ कुमार? जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका, गेंदबाजी का नहीं तोड़, साथी कहते थे शेनवॉर्न

इसके बाद हाथ में राइफल लेकर एक बुजुर्ग घटनास्थल पर पहुंच गए और मनचलों को पकड़ लिया। उनकी बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद मुर्गा बना दिया। इसी दौरान मनचलों के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति राइफल को लोडकर मनचलों को धमकाते दिखा। बाद में मनचले बाइक पर चले गए। इसका वीडियो वायरल हो गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि राइफल लेकर मनचलों के साथ मारपीट और धमकाने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed