Meerut Nikay Chunav: छह विशेष श्रेणी के वार्डों में प्रशासन की टीम करेंगी निगरानी, दो वार्डों में लगेगी ईवीएम
मेरठ में दूसरे चरण का मतदान कल 11 मई को होना है। छह वार्डों को विशेष श्रेणी में रखा गया है। प्रशासन की टीम इन वार्डों की निगरानी करेंगी। वार्ड 75 और 81 में 2-2 ईवीएम लगेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ नगर निगम के अलग-अलग 6 वार्डो को विशेष श्रेणी में रखा है। जिसमें प्रशासन की अलग टीम निगरानी के लिए लगाई गई हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि निगम के 90 वार्डो में से चार ऐसे वार्ड है, जिसमें दो प्रत्याशी हैं और आमने-सामने का कड़ा मुकाबला है। इन चारों वार्डो में लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। शांतिपूर्वक चुनाव कराने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ प्रत्याशी की भी है। जिसको देखते वहां पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है।
वार्ड-32 सिविल लाइन में भाजपा प्रत्याशी ललित नागदेव की पत्नी मालविका नागदेव के सामने निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा गुलाटी, वार्ड-50 में भाजपा प्रत्याशी संजय सैनी के सामने रालोद प्रत्याशी युवराज सिंह, वार्ड-51 में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र उपाध्याय के सामने निर्दलीय रमेश उपाध्याय और वार्ड-58 में भाजपा प्रत्याशी अंशुल गुप्ता के सामने निर्दलीय सुमित शर्मा है।
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav: नौ हजार पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगा चुनाव, ड्रोन से रखी जाएगी भी नजर
इन चारों वार्ड में आमने-सामने का मुकाबला है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को जिताऊ बताकर दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों पर टिप्पणी कर रहे है। जिसकी शिकायत गोपनीय तरीके से लगातार प्रशासन के पास आ रही है। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि इस वार्डो पर विशेष नजर है।
दो वार्डो में लगेगी ईवीएम
पार्षद पद के लिए लिसाड़ीगेट के शाहजहां कॉलोनी वार्ड-75 में और तारापुरी के वार्ड-81 में 18-18 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी हुई है। इन दोनों वार्डो में प्रशासन को दो-दो ईवीएम लगानी है। एडीएम वित्त पंकज वर्मा का कहना है कि ईवीएम में 16 चुनाव चिंह्न होते है। जिसमें 15 प्रत्याशी और 16 चिंह्न नोटा का होता है। नोटा का चिह्न अनिवार्य है।
316 वार्ड में 16.09 लाख मतदाता
निकाय का वार्ड पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
नगर निगम मेरठ 663174 594266 1257440
नगर पालिका मवाना 37068 34409 71477
नगर पालिका सरधना 28566 26767 55333
नगर पंचायत खरखौदा 5958 5624 11582
नगर पंचायत सिवाला खास 10798 9996 20794
नगर पंचायत हस्तिनापुर 12704 11488 24192
नगर पंचायत किठौर 11496 10714 22210
नगर पंचायत परीक्षितगढ़ 9409 8588 17997
नगर पंचायत लावड़ 10474 10151 20625
नगर पंचायत बहसूमा 5830 5568 11398
नगर पंचायत फलावदा 8718 8289 17007
नगर पंचायत करनावल 5399 4650 10049
नगर पंचायत दौराला 10494 9378 19872
नगर पंचायत शाहजहांपुर 7838 7401 15239
नगर पंचायत हर्रा 7718 7282 15000
नगर पंचायत खिवाई 10307 9309 19616