दुष्कर्म पीड़िता का दर्द: थाने में एमबीए की छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल, बोली- इस बच्चे को किसका नाम दूं
दुष्कर्म पीड़िता का दर्द जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। थाने पहुंची एमबीए की छात्रा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। छात्रा ने कहा कि मैं बर्बाद हो चुकी है। मैं इस बच्चे को किसका नाम दूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दुष्कर्म का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़ित एसबीए का छात्रा आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई। छात्रा बार-बार कह रही थी कि मैं बर्बाद हो चुकी है। मैं इस बच्चे को किसका नाम दूं। अब मुझसे कौन शादी करेगा। महिला कांस्टेबल ने पीड़िता को समझाया और कहा कि कोर्ट में बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बताया गया कि पीड़ित छात्रा सात महीने की गर्भवती है और दो महीने बाद दिल्ली में शादी होना तय था। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार आरोपी मुमताज ने कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एमबीए की छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। उसने एसपी दफ्तर से कुछ ही दूरी पर एक किराये के मकान में वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई और छात्रा ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब छात्रा सात माह की गर्भवती हो गई है। वहीं पीड़ित छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी।
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंची और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इस दौरान पीड़ित छात्रा का आपबीती सुनाते हुए रो-रोकर बुरा हाल रहा। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक कोचिंग सेंटर से ही कंपीटिशन की तैयारी कर रही है। वह कभी-कभी टैक्सी ड्राइवर मुमताज को साथ लेकर दिल्ली आती-जाती थी। आरोप है कि सात महीने पहले छात्रा को ड्राइवर दिल्ली लेकर गया था। इसी दौरान ड्राइवर ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। छात्रा बेहोश हो गई और ड्राइवर उसको अपने घर पूर्वा ताहिर हुसैन घंटाघर पर ले गया। आरोप है कि ड्राइवर ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली है। होश में आने के बाद छात्रा को ड्राइवर ने धमकी दे दी कि किसी से कोई शिकायत की तो वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा। उसके बाद छात्रा को आरोपी ड्राइवर ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मुमताज को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।