फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon

UP: रैपिडएक्स को लेकर बड़ा अपडेट, स्टेशनों पर मिलेगी ये खास सुविधा, ट्रेन को जल्द हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Thu, 12 Oct 2023 02:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Oct 2023 02:10 PM IST
सार

Meerut News : देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रैपिडएक्स रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 21 अक्तूबर के बीच हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

रैपिडेक्स से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशनों में छह घंटे के लिए कार पार्किंग पर 25 रुपये और बाइक के लिए 10 रुपए खर्च करने होंगे। दस मिनट में यात्री उतारने व ले जाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।  

विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग बनाई गई हैं। 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड में कुल पांच स्टेशन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। इस खंड को यात्रियों के लिए ट्रेन ऑपरेशन आरंभ करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ट्रेन ऑपरेशन शुरू होने के साथ ही वाहनों की पार्किंग भी सक्रिय हो जाएंगी।

विज्ञापन

Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

इन पार्किंग में साइकिल, मोटर साइकिल-स्कूटर और चौपहिया (कार-एसयूवी) वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था होगी। साहिबाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रवेश-निकास द्वार बनाए हैं, जिनमें से एक प्रवेश द्वार को यूपीएसआरटीसी के साहिबाबाद बस अड्डे से जोड़ा गया है। 

Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स - फोटो : अमर उजाला

तैयारी पूरी, सीएम आज लेंगे जायजा
देश की पहली सेमी हाई-स्पीड रैपिडएक्स रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 21 अक्तूबर के बीच हरी झंडी दिखाएंगे। उनकी जनसभा और उद्धाटन से पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने साहिबाबाद आएंगे। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सीएम योगी, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री भी शमिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढे तीन बजे पांचवीं आरक्षित सीआईएसएफ वाहिनी में पहुंचेंगे। वे वसुंधरा सेक्टर-8 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन

Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाकर्मी, टिकट काउंटर स्टेशन कंट्रोलर सब तैयार
रैपिडएक्स रेल परिचालन की शुरूआत अगले सप्ताह से हो जाएगी। इसके लिए एनसीआरटीसी ने तैयारी पूरी कर ली है। स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों से स्टेशन कंट्रोलर, टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र के कर्मचारी समेत पूरा स्टाफ तैयार है। अब इंतजार है तो प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने और यात्रियों के आने का। स्टेशनों पर सफाई से लेकर बाकी बचा काम अब युद्धस्तर पर निपटाया जा रहा है। आरआरटीएस के प्राथमिकता खंड में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक पांच स्टेशन होंगे। 

Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स के कोच - फोटो : अमर उजाला

दूसरे चरण के काम ने भी पकड़ी रफ्तार
रैपिडएक्स रेल कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे खंड में यात्री अगले सप्ताह से सफर का आनंद ले सकेंगे। प्राथमिकता वाले इस खंड को पूरा करने के बाद अब एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ साउथ तक दूसरे फेज का काम तेज कर दिया है। 25 किलोमीटर लंबे इस खंड पर पर एस्कलेटर, ट्रैक और ओएचई लाइन का काम 50 फीसदी पूरा हो गया है। 

यह भी पढ़ें: रालोद का बड़ा प्लान: 15 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू, 21 नवंबर से शुरू होगी यात्रा, युवाओं पर रहेगा फोकस

Meerut News: Vehicle parking facility will available at RapidX stations and PM Modi will flag off train soon
रैपिडएक्स के कोच - फोटो : अमर उजाला

रैपिडएक्स के संचालन में महिलाओं की होगी ज्यादा भागीदारी
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 17 किलोमीटर लंबा प्राथमिक खंड जल्द ही जनता के लिए परिचालित होने जा रहा है। इन आधुनिक हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस खंड के परिचालन में महिला कर्मचारियों की भागीदारी पुरुष कर्मचारियों से अधिक होगी। शहरी परिवहन प्रणाली से परिचित कराने एवं प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पहले इन संचालकों को तीन महीने के लिए क्लासरूम स्टडीज के साथ-साथ सिमुलेटर पर ट्रेन चलाने और ट्रेन की गति पर नियंत्रण करने समेत अन्य ज़रूरी प्रशिक्षण दिए गए। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि ट्रेन का संचालन एक बहुत ही एकाग्रता, संयम एवं ज़िम्मेदारी का कार्य है। पिछले छह महीने में इस प्रणाली पर ठीक उसी तरह ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जैसी परिचालन के बाद चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: UP: बच्चियों से दरिंदगी के मामले में पुलिस को लगी फटकार, दुष्कर्म की धारा बढ़ाई, गांव में हुई थी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed