{"_id":"5d88762b8ebc3e01767f4eb4","slug":"meerut-news-two-brothers-beaten-by-drunk-youth-in-bhavanpur-meerut-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के भावनपुर में नशेड़ी युवकों का उत्पात, दो भाइयों से जमकर मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के भावनपुर में नशेड़ी युवकों का उत्पात, दो भाइयों से जमकर मारपीट व फायरिंग, एक गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
भावनपुर में नशेड़ी युवकों के हंगामे और फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के के भावनपुर में सोमवार सुबह नशे में धुत तीन युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने पीड़ितों के घर पर फायरिंग कर दी जिसमें दो युवको मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी दो भाइयों के साथ शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने मारपीट कर दी। काफी देर तक हंगामा चला। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह, सहारनपुर में आधा घंटा रुकी रही ट्रेन, एक हिरासत में
विज्ञापन
वहीं पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष फैल गया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने एकत्र होकर पीड़ितों के घर पहुंचकर फिर से मारपीट कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। बताया गया कि संघर्ष में दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।