फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: These western locations will be best for film shooting

पश्चिमी यूपी के इन ऐतिहासिक स्थलों पर हो सकती है शूटिंग, कई बड़ी फिल्मों में हैं यहां के सीन

Thu, 24 Sep 2020 04:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Sep 2020 04:11 PM IST
सार

  • पश्चिमी यूपी में हैं शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थल हैं
  • दिलकश नजारों, ऐतिहासिक स्थलों की विरासत है यह भूमि
  • ‘सुल्तान’ और ‘सांड़ की आंख’ की हो चुकी है शूटिंग

विज्ञापन
Meerut News: These western locations will be best for film shooting
हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलकश प्राकृतिक नजारे और ऐतिहासिक स्थलों की विरासत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे कई स्थल हैं, जो शूटिंग के लिए फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर सकते हैं। नोएडा में बन रही नई फिल्म सिटी से इस क्षेत्र का पर्यटन भी विकसित होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ट्वीट कर राजा भरत की जन्मस्थली के आसपास फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर चुके हैं। राजा भरत की जन्मस्थली कण्व ऋषि का आश्रम बिजनौर में है। यहां गंगा अपने आप में शूटिंग के लिए सबसे बड़ी लोकेशन है। कालागढ़ डैम और अमानगढ़ वन रेंज में भी बहुत खूबसूरत कुदरती नजारे हैं। सहारनपुर में शिवालिक की पहाड़ियों के बीच मां शाकंभरी देवी मंदिर है। मोहंड, बादशाहीबाग और सहंस्रा ठाकुर में मौसमी झरने और बादशाही बाग में हथनीकुंड बैराज के पास शाहजहां की शिकारगाह है। 
विज्ञापन


बागपत में महाभारत कालीन बरनावा, पुरा गांव का श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, बड़ा गांव जैन मंदिर ऐसे स्थान हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग और टीवी सीरियल की शूटिंग हो सकती है। हस्तिनापुर में ऐतिहासिक कर्ण मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर, द्रोपदी घाट, प्राचीन पांडवेश्वर महादेव मंदिर, उल्टा खेड़ा पांडव किला, वन सेंक्चुरी क्षेत्र हैं। मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ, संभलहेड़ा का पंचमुखी महादेव मंदिर, मुझेड़ा सादात गांव के ऐतिहासिक पुरानी इमारतों के अलावा हाईवे पर बने कई रिसॉर्ट हैं, जहां शूटिंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- बॉलीबुड को बदनाम न किया जाए, फिल्म सिटी के निर्णय पर कही ये अहम बातें

शूटर दादियों पर बनी तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग बागपत के गांव जौहड़ी में हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग भी शुकतीर्थ और मोरना मुजफ्फरनगर में हुई थी। सहारनपुर में आम्रपाली फिल्म की शूटिंग रिमाउंट डिपो के भीतर हुई थी, जिसमें रिमाउंट डिपो के घोड़े लिए गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed