फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The woman committed suicide by hanging due to dispute with her husband

UP: दो बेटियों को छोड़ मां ने फांसी लगाकर दी जान, गुपचुप तरीके से किया अंतिम संस्कार, सामने आई बड़ी वजह

Thu, 02 Mar 2023 10:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Mar 2023 10:14 PM IST
सार

Meerut News : एक महिला ने अपनी दो बेटियों को छोड़ फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। आत्महत्या के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।

विज्ञापन
Meerut News: The woman committed suicide by hanging due to dispute with her husband
महिला की मौत

विस्तार

मेरठ जनपद में बहसूमा क्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा में एक महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गुपचुप तरीके से महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी अंकुर की शादी चार साल पहले गांव मवीकलां निवासी राखी के साथ हुई थी। इसके बाद राखी के आरोही (3) व गुड़िया (3) हो गई। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। राखी की बड़ी बहन पिंकी की शादी अंकुर के बड़े भाई से हुई थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गृह क्लेश के चलते राखी व अंकुर में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बच्चियों की बीमारी व खर्च के लिए अंकुर पैसे नहीं देता था। इसी से तंग आकर राखी (23) ने बृहस्पतिवार को छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने महिला के परिजनों को बिना बताए गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम

हत्या या आत्महत्या हत्या 
महमूदपुर सिखेड़ा गांव में राखी की आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राखी के गांव मवीकलां से पांच लड़कियों की शादी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राखी को उसके ससुराल वाले लड़का न होने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। वहीं बच्चियों के लिए खर्च नहीं देने से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर

थाना अध्यक्ष अविनाश शर्मा का कहना है कि शिकायत आएगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed