यूपी: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को भूखा प्यासा घर में किया कैद, बेटी ने एसएसपी से लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता के नाम संपत्ति को हथियाने के लिए उनको उन्हीं के घर में कैद करके रखा हुआ है। बुधवार को बुजुर्ग व्यक्ति की बेटी एक समाज सेवी संस्था के जरिए अपने पिता को बेटे की कैद से निकालने की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : मेरठ कॉलेज के बाद अब आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन छात्र घायल, मीडियाकर्मियों से अभद्रता
मामला जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर का है। जहां नरेश कुमार नाम के एक बुजुर्ग बेहद दयनीय स्थिति में अपने घर के अंधेरे कमरे में कैद हैं। आरोप है कि लाचार बुजुर्ग भूखे-प्यासे दिनभर घर के एक कमरे में ही तड़पते रहते हैं। बेटा न तो उन्हें किसी से मिलने देता है और न ही बात करने देता है। नरेश कुमार को उनकी बेटी मीनाक्षी ने अपने लालची भाई की कैद से निकालने की कोशिश की लेकिन भाई ने हाथापाई करके उसे घर से भगा दिया।
बुधवार को मेरठ की समाज सेवी संस्था की संचालिका को लेकर बुर्जुग शख्स की बेटी मीनाक्षी मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने खिड़की के ऊपर लगे लोहे के जाल को खोलकर कमरे में बंद नरेश कुमार से बातचीत करने की कोशिश की। बुर्जुग ने इशारों से बताया कि वह भूखे हैं। इसके बाद बुजुर्ग को भोजन मुहैया कराया गया।
यह भी पढ़ें : बुआ-भतीजे के पाप को खत्म कर प्रदेश का कर रहे विकास: श्रीकांत शर्मा
आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि बुजुर्ग को उनका ही बेटा संपत्ति हड़पने के लिए घर में कैद कर देता है। आरोपी बेटा बुजुर्ग को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया है। वहीं संस्था की संचालिका व बुजुर्ग की बेटी एसएसपी ऑफिस पहुंची और घर में बंधक बनाकर रखे गए बूढ़े पिता को हैवान बेटे की कैद से आजाद कराने की गुहार लगाई।