फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Firing in IIMT Collage in Ganganagar Meerut

मेरठ कॉलेज के बाद अब आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में फायरिंग, तीन छात्र घायल, मीडियाकर्मियों से अभद्रता

Wed, 18 Sep 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Firing in IIMT Collage in Ganganagar Meerut
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बुधवार को दर्जन भर हथियार लैस लड़कों ने कैंपस के भीतर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि हमले में तीन छात्र घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रजपुरा गांव के आधा दर्जन तमंचों से लेस युवक बुधवार दोपहर आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में घुस गए और पत्रकारिता विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों को कॉलेज के अंदर पहले जमकर पीटा और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना मिलते ही गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हमले में पत्रकारिता विभाग के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को भूखा प्यासा घर में किया कैद, बेटी ने एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कैंपस में फायरिंग की सूचना मिलते ही गेट पर तैनात बाउंसरो ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर दिया। इस दौरान बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और अभद्रता भी की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक दर्जन हथियारबंद लॉ विभाग के छात्रों व उनके बाहरी साथियों ने मिलकर कैंपस में डी ब्लॉक के अंदर 2 छात्र बीजेएमसी विभाग के  द्वितीय वर्ष  के आदर्श  और एक अन्य छात्र सचिन पर हमला कर दिया।
 
दोनों छात्रों को घेरकर बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। एक गोली आदर्श के कान को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गार्डों पर भी आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गए। मौके पर थाना पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने दोनों छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के परतापुर में बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका

यह बताया जा रहा विवाद का कारण
छात्रों के मुताबिक करीब 2 सप्ताह पहले लॉ विभाग और कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों के बीच क्रिकेट टीम में सलेक्शन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें हॉस्टल के छात्रों ने लॉ विभाग के छात्रों की पिटाई कर दी थी। आज लॉ विभाग के छात्र करीब आधा दर्जन बाहरी युवकों के साथ हॉस्टल के उक्त छात्रों की तलाश में पहुंच गए। मुख्य  हॉस्टल का छात्र तो नहीं मिला। पर ये दोनों छात्र  होस्टल के मुख्य छात्र के दोस्त हैं। तो इनकी पिटाई कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed