फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: SIT will be constituted to investigate the suicide of Anand Hospital MD Hariom Anand

हरिओम आनंद आत्महत्या केस: गठित होगी एसआईटी, एसएसपी बोले- आज होगा अंतिम निर्णय

Fri, 24 Jul 2020 01:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Jul 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: SIT will be constituted to investigate the suicide of Anand Hospital MD Hariom Anand
आनंद अस्पताल और हरिओम आनंद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हरिओम आनंद प्रकरण में एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद अब एसआईटी गठित होगी। मौत से पहले हरिओम आनंद के लिखे गए शिकायती पत्र के आधार पर ही जांच रिपोर्ट में मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


वहीं, अस्पताल से जुड़े शेयर धारकों पर लगाए गए आरोप को सिविल का मामला बताते हुए एक राजपत्रित अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि 27 जून को आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद ने सल्फास खाकर जान दी थी। इससे एक दिन पहले 26 जून को हरिओम आनंद ने एसएसपी के नाम एक शिकायती पत्र लिखा था। जिसमें अपने कारोबार के बारे में जिक्र करते हुए अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर पर आरोप लगाए थे। अब इसी शिकायती पत्र पर एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में मुकदमा लिखने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद अस्पताल के शेयर धारकों पर लगाए गए आरोपों के मामले में एसआईटी गठित करने की बात जांच रिपोर्ट में कही है। एसआईटी में एक राजपत्रित अधिकारी को नियुक्त किया जाए, ताकि सिविल मामले की गंभीरता से जांच हो। आनंद परिवार के बयानों को एसआईटी अपनी विवेचना में शामिल कर सकती है। उसी पर पुलिस की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय एसएसपी को लेना है। 


यह भी पढ़ें: नशे में धुत सिपाही ने व्यापारी को रौंदा, फिर महिलाओं ने पुलिसकर्मी को पीटकर किया अधमरा, देखें तस्वीरें

एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में एसआईटी गठित करने की बात कही गई है। हरिओम आनंद के 26 जून के शिकायती पत्र पर रिपोर्ट लिखने की बात जांच रिपोर्ट में आई है। जांच रिपोर्ट की मॉनिटरिंग करना बाकी है। इस पर आज अंतिम निर्णय होगा। उसके बाद ही पुलिस की कानूनी कार्रवाई शुरू होगी। - अजय साहनी, एसएसपी मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed