{"_id":"6222463442f09c3a4f4a67a8","slug":"meerut-news-seven-accused-have-sexually-assaulted-on-girl-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: किशोरी का अपहरण कर सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: किशोरी का अपहरण कर सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर खुला मामला
Fri, 04 Mar 2022 10:32 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:32 PM IST
सार
मेरठ में सामूहिक दुष्कर्म की एक खौफनाक वारदात हो गई। सात युवकों ने अपहरण कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर अश्लील वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सहेली के घर जा रही किशोरी का अपहरण कर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। दो दिन पूर्व आरोपियों ने यह वीडियो वायरल कर दिया। जानकारी होने पर गुरुवार रात किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानी क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी को अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में सात युवक किशोरी का अपहरण कर एक मकान में ले गए। वहां आरोपी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देते समय आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के डर से किशोरी ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। दो दिन पहले किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीओ कार्यालय पर जान देने की कोशिश: युवती और दो महिलाओं की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
विज्ञापन
वहीं गुरुवार रात पड़ोसी ने वायरल वीडियो का जिक्र किशोरी के परिजनों से किया। परिजनों ने घटना के बारे में किशोरी से बात की। बदनामी के डर से आधी रात को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने किशोरी की हालत सामान्य बताई।
यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
किशोरी के पिता ने आरोपी तुषार, हिमांशु, सौरव, रवि, आदेश व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।