फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: report has not submitted of IPS Anirudh Kumar bribery video viral case

रिश्वत प्रकरण: IPS के वीडियो वायरल मामले मे चुप्पी साधे बैठे अफसर, चौथे दिन नहीं सौंपी गई रिपोर्ट, ये है मामला

Fri, 17 Mar 2023 02:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Mar 2023 02:44 PM IST
सार

रिश्वत प्रकरण : IPS के वीडियो वायरल मामले में डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। वहीं, चौथे दिन भी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: report has not submitted of IPS Anirudh Kumar bribery video viral case
अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर 20 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच रिपोर्ट चौथे दिन भी नहीं सौंपी जा सकी। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जांच में कुछ और बिंदुओं को शामिल करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसमें वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराना शामिल है। बिना फॉरेंसिक रिपोर्ट के इस प्रकरण की जांच पूरी करना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन


आईपीएस के वायरल वीडियो को लेकर डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी चुप्पी साधे हैं। पिछली जांच में किस आधार पर क्लीन चिट दी गई, इसको लेकर मीडिया के सवालों से अधिकारी बच रहे हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि चार दिन पहले आईपीएस के रिश्वत मांगने का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए डीजीपी से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजली कर्मियों की हड़ताल: वेस्ट यूपी में बड़ा असर,50 गांवों में आपूर्ति बंद तो कहीं 47 बिजली घरों पर लटके ताले

मेरठ के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार पर कार्रवाई से पहले लखनऊ ने गोपनीय रिपोर्ट मेरठ के अधिकारियों से भी मांगी है। बताया गया कि जहां-जहां पर अनिरुद्ध कुमार की पोस्टिंग हुई, वहां के अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में कई अधिकारियों के बयान लेने की तैयारी चल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब वीडियो कैसे और कहां से वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष पर हमला, उत्तर प्रदेश की टीम ने जीता मैच,फाइनल में बनाई जगह

कैसे बनी वीडियो, खुलेगा राज
एसपी देहात का कहना है कि वाराणसी में स्कूल की बच्ची से दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपी को ट्रैप करने के लिए वीडियो बनाई थी। जांच टीम में शामिल अधिकारी एक्सपर्ट से राय ले रहे हैं कि यह वीडियो ट्रैप करने के लिए एसपी देहात ने बनाई या फिर आरोपी ने बनाई। इसकी भी जांच की जा रही है। फॉरेसिंक रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed