फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: pouring less petrol in car ruckus and fraud exposed

पेट्रोल पंप की खुली पोल: कार में डलवाया 200 रुपये का तेल, शक होने पर किया हंगामा, फिर मिस्त्री से टंकी खुलवाई तो हैरान रह गए लोग

Sun, 17 Apr 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

कार में पेट्रोल कम डालने पर व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कार मिस्त्री को बुलाया गया और उससे कार की टंकी खुलवाई। कार की टंकी खुलने पर पेट्रोल पंप की पोल खुल गई और लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन
Meerut News: pouring less petrol in car ruckus and fraud exposed
पेट्रोल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित भूड़बराल के सुपर फ्यूल एंड पंप पर शनिवार को कार में 200 रुपये में 50 एमएल पेट्रोल डालने पर हंगामा हो गया। तीन घंटे तक कार मालिक ने हंगामा किया। मौके पर मिस्त्री को बुलाकर गाड़ी का टैंक खुलवाया गया तो पेट्रोल पंप वालों की पोल खुल गई। 

विज्ञापन


भूड़बराल निवासी व्यापारी फुरकान को काम से खतौली जाना था, जिसके लिए वो शनिवार सुबह ही पास के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने वहां दो सौ रुपये की सीएनजी डलवाई, जबकि दूसरी मशीन से दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। व्यापारी का आरोप है कि जब उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की तो वह स्टार्ट नहीं हुई। सीएनजी पर करने पर गाड़ी स्टार्ट हुई। फुरकान ने बताया उनकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म था। वो समझ गए कि उनके साथ धोखा हुआ है। मामले को लेकर सेल्स कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो कार मिस्त्री को पेट्रोल टैंक खुलवाने के लिए बुलाया गया।  
विज्ञापन


मिस्त्री को दिए पांच सौ रुपये
हंगामा होने पर मिस्त्री को बुलाया गया। शर्त रखी कि पेट्रोल पूरा निकला तो व्यापारी सर्विस चार्ज देगा, जबकि पेट्रोल न होने पर कर्मचारी सर्विस चार्ज देंगे। पास से ही कार मिस्त्री को बुलाया गया। मैकेनिक ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार से टंकी अलग की और नीचे रखने के बाद उसे खोला तो सभी दंग रह गए। कार में मुश्किल से 50 एमएल ही तेल दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने मिस्त्री को पांच सौ रुपये सर्विस चार्ज दिया। हालांकि बाद में व्यापारी ने पेट्रोल लेने से मना कर दिया, उसने कहा वो मामले में संबंधित विभाग में शिकायत करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

पूरा रिकॉर्ड मिलेगा, होगी कार्रवाई 
मामला संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन अगर पेट्रोल देने में कटौती हुई है तो कार्रवाई होगी। मशीन में पूरा रिकॉर्ड रहता है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी। - विजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (माप-तोल)

यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed