फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police searched by drone for missing Shivangi in Parikshitgarh

Meerut: चार दिन बीत गए, पर शिवांगी का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने जंगल में ड्रोन उड़ाकर घंटों की तलाश

Mon, 20 Feb 2023 04:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

Meerut News : छह साल की शिवांगी को अगवा हुए चार दिन बीत गए, लेकिन पुलिस मासूम का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस ने जंगल में ड्रोन उड़ाकर घंटों बच्ची की तलाश की।

विज्ञापन
Meerut News: Police searched by drone for missing Shivangi in Parikshitgarh
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के नारंगपुर गांव से चार दिन पहले अगवा हुई छह साल की बच्ची की तलाश जारी है। एसपी देहात के नेतृत्व में गांव नारंगपुर और आसपास के जंगलों में ड्रोन की मदद से छह साल की बच्ची शिवांगी की तलाश की गई। हालांकि बच्ची का सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने पुलिस प्रशासन से बच्ची को सकुशल बरामद करने की मांग की। पुलिस बच्ची की मां व कोल्हू मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


नारंगपुर गांव से चार दिन पूर्व गांव के ही अजय पाल की पुत्री शिवांगी उर्फ कबूतरी कोल्हू से दाल लेने गई थी। इसी दौरान किसी ने बच्ची को अगवा कर लिया। इसके बाद से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। वहीं रविवार को एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कोल्हू मलिक प्रवीण शर्मा से पूछताछ की। ग्राम नांरगपुर निवासी पवन चौधरी की छत से ड्रोन उड़ाकर बच्ची की कई घंटों तलाश की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम व सपा नेता किशोर वाल्मीकि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। किशोर वाल्मीकि ने कहा कि पिछले एक माह में जिले से करीब छह बालिकाओं का अपहरण हो चुका है। पुलिस अभी तक किसी का पता नहीं लगा पाई है। जिले में बालिकाओं के अपहरण का गैंग सक्रिय है। उन्होंने शिवांगी के साथ किट्टू उर्फ मानवी सहित गायब अन्य बालिकाओं को शीघ्र तलाशने की मांग की गई। 

यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज

एसएसपी रोहित सजवाण ने क्राइम बांच, एसओजी, साइबर सेल को बच्ची की तलाश में लगा रखा है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed