फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police have arrested four accused in case of objectionable post against Sangeet Som

मेरठ: तूल पकड़ रहा संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट का मामला, 24 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की चेतावनी

Sun, 27 Mar 2022 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Mar 2022 12:14 AM IST
सार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट का मामला तूल पकड़ रहा है। संगीत सोम के पक्ष के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Meerut News: Police have arrested four accused in case of objectionable post against Sangeet Som
भाजपा नेता संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने नाहली गांव निवासी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस तेलंगाना रवाना हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद से ठाकुर चौबीसी के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के नाहली गांव निवासी अतीकुर्र पुत्र इरशाद तेलंगाना में रह रहा है। वहां उसका कपड़े से जुड़ा व्यवसाय है। आरोप है कि अतीकुर्र ने पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर वायरल किया। यह वीडियो देखकर ठाकुर चौबीसी के लोगों में रोष फैल गया। इसी बीच नाहली में ठाकुर समाज के लोगों ने बैठक की और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस बीच, शुक्रवार रात कुछ युवकों ने इकट्ठा होकर एक पक्ष के मोहल्ले में जाकर हंगामा किया। कुछ घरों के दरवाजों में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया गया। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। सीओ सरधना आरपी शाही फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को शांत किया। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से आरोपी अतीकुर्र के अलावा उसके भाई आस मोहम्मद, पिता इरशाद, चांदू और ताजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आस मोहम्मद, इरशाद, चांदू और ताजू का शनिवार को चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

वहीं, अतीकुर्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तेलंगाना रवाना हो गई। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मुख्य आरोपी अतीकुर्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

संगीत सोम सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर्यादित पोस्ट वायरल होने के मामले में संगीत सोम सेना ने भी रोष जताया है। सेना के पदाधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुमार खटीक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार के सत्ता में आने से विरोधी और अराजक तत्व बौखलाए हुए हैं। वह प्रदेश का माहौल खराब करने की फिराक में हैं। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को पत्र लिखकर मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed