फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Minister Nitin Gadkari to inaugurate Delhi-Meerut Expressway on December 23

खुशखबर: 23 दिसंबर को मेरठ आएंगे मंत्री नितिन गडकरी, शहरवासियों को देंगे करोड़ों की सौगात

Thu, 16 Dec 2021 12:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Dec 2021 12:22 PM IST
सार

मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मेरठ आएंगे। खास बात यह है कि नितिन गडकरी शहरवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वहीं मेरठ में रिंग रोड का शिलान्यास भी सूची में शामिल होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News: Minister Nitin Gadkari to inaugurate Delhi-Meerut Expressway on December 23
मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 23 दिसंबर को मेरठ को परिवहन प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मेरठ में रिंग रोड का शिलान्यास सूची में शामिल होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने बताया कि मेरठ में सभा के लिए स्थल को अगले एक-दो दिन में फाइनल कर दिया जाएगा। डासना से मेरठ तक अप्रैल-2020 में वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे को खोल दिया गया था। अभी तक वाहनों से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। हालांकि, पॉथवे कंपनी ने टोल के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में मवाना रोड से रुडकी रोड, गढ़ रोड से हापुड़ रोड, गढ़ रोड से मवाना रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 14 किमी के पांचवे चरण का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इसे हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास शाकरपुर गांव से शुरू होकर गाजियाबाद के तलहटा में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना है। इसके लिए हाइड्रो कंपनी का चयन किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed