Meerut News: 10 दिन में पुलिस नहीं कर सकी खुलासा, सैन्य अधिकारी ने SSP को बताई पूरी घटना, ये था मामला
Meerut News: पीड़ित सैन्य अधिकारी का आरोप है कि पुलिस 10 दिन में भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। उन्होंने SSP ऑफिस पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शुक्रवार को एक सैन्य अधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक सिर्फ लकीर पीट रही है, जबकि सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी। एसएसपी ने इस मामले में घटना के खुलासे का दावा किया है।
बताया गया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र में लगभग 10 दिन पहले बदमाशों ने एक सैन्य अधिकारी के घर को खंगाला था। घटना के दौरान सैन्य अधिकारी अपने परिवार के साथ आगरा गए हुए थे।
एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना इलाके में रहने वाले असलम परवेज खान शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। असलम ने बताया कि वह दिल्ली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे भी मेरठ से बाहर रहते हैं। असलम के मुताबिक, बीती 12 दिसंबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ आगरा गए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट
आरोप है कि इसी दौरान दो बदमाशों ने घर के ताले तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और कैश सहित कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वापस लौटने पर असलम ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू
पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने चोरी से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी। जिसमें दो युवक घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस अब तक चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, एसएसपी ने थाना पुलिस को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।