फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Lover couple has demand ask for security to SSP after marriage

प्रेमी युगल ने एसपी से मांगी सुरक्षा, परिवार से बताया जान का खतरा, दो दिन पहले की थी शादी

Fri, 12 Feb 2021 03:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Feb 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Lover couple has demand ask for security to SSP after marriage
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम राम अर्ज ने इस मामले में पीड़ित प्रेमी की बात सुनकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


ये है मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी प्रेमी युगल ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। युवती ने बताया कि दो दिन पहले उसने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। इसके बाद से परिवार के लोग हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इसी दौरान पहुंची युवती की मां ने एसपी क्राइम से बताया कि युवती का अपहरण किया गया था। आरोपी उसे बहलाकर ले गया था। इस पर एसपी क्राइम ने कहा कि युवती बालिग है और उसने शादी कर ली है। युवती के साथ कोई अनहोनी हुई तो परिवार जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: 40 करोड़ की जमीन पर अमर उजाला की पड़ताल, धड़ल्ले से हो रहे कब्जे, सामने आया पूरा सच

एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि इस मामले में संबंधित थाना इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा प्रेमी युगल को सुरक्षा दी जाएगी। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed