फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Local intelligence unit team reached in village of Sardhana CO Jitendra Sargam

यूपी: सीओ के गांव पहुंची एलआईयू, गोपनीय जांच शुरू, उठ रहे थे ये बड़े सवाल

Wed, 29 Jul 2020 03:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Local intelligence unit team reached in village of Sardhana CO Jitendra Sargam
सीओ जितेंद्र सरगम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना सीओ जितेंद्र सरगम की पत्नी के जिला पंचायत के वार्ड 15 में लगे चुनावी पोस्टरों और कबड्डी एकेडमी के निर्माण की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश पर एसपी अजय कुमार सिंह ने सीओ एलआईयू ओमपाल सिंह को जांच सौंपी है। मंगलवार को बसी गांव पहुंचकर खुफिया विभाग (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की टीम ने जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


सीओ सरधना जितेंद्र सरगम मूल रूप से खेकड़ा थाना क्षेत्र के बसी गांव के रहने वाले हैं। वार्ड 15 के अंतर्गत आने वाले बसी गांव में जितेंद्र सरगम की पत्नी वंदना के प्रचार पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा सीओ बसी गांव में एक करोड़ की लागत से अपने पिता कंवरसैन की स्मृति में कबड्डी एकेडमी बनवा रहे हैं। यह मामला एडीजी राजीव सभरवाल तक पहुंचा तो गोपनीय जांच शुरू करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

सीओ एलआईयू ओमपाल सिंह ने बताया कि उन्हें जांच दी गई है। चुनाव के अलावा कबड्डी एकेडमी की जांच भी की जा रही है। खुफिया विभाग की टीम ने मंगलवार को बसी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। टीम कबड्डी एकेडमी पर भी पहुंची। इसके अलावा गांव में लगे पोस्टरों की फोटोग्राफी कराई गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed