Meerut News Live: समाजवादी पार्टी ने मेरठ मेयर सीट पर सीमा प्रधान को बनाया प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
{"_id":"643640b9102fdc45c5078d97","slug":"meerut-news-live-today-was-hottest-in-the-season-temperature-crossed-36-2023-04-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: समाजवादी पार्टी ने मेरठ मेयर सीट पर सीमा प्रधान को बनाया प्रत्याशी, यहां देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 12 Apr 2023 11:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीमा प्रधान
लाइव अपडेट
11:21 PM, 12-Apr-2023
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ में मेयर सीट पर विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।
08:55 PM, 12-Apr-2023
शाकुंभरी विश्वविद्यालय छत से गिरकर चौकीदार की मौत
सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चौकीदार कुलदीप की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कोतवाली देहात के गांव पुवांरका निवासी कुलदीप (55) मां शाकुंभरी विश्विद्यालय में चौकीदार था। वह मंगलवार रात विश्वविद्यालय की चौथी मंजिल पर किसी काम से गया था, जहां पर पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप ने खुद ही अपने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पुवांरका स्थित सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान चौकीदार की मौत हो गई।

05:59 PM, 12-Apr-2023
मंडी में अनाज बेचने आए किसान की मौत
सहारनपुर जनपद के गंगोह में नवीन अनाज मंडी में अपना गेहूं बेचने आए किसान की सीने में दर्द होने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
शामली के गांव दथेड़ा निवासी किसान सतीश (50) गंगोह मंडी में गेहूं की फसल बेचने के लिए आ रहा था। बताया जाता है कि जिस समय वह मंडी गेट पर पहुंचा तो उसे वहां कोई जानकार मिल गया। उससे मिलने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा तो अचानक उसके सीने में दर्द उठ गया। आसपास के लोग तत्काल उसे पास के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मामले की जानकारी गांव में परिजनो को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। गमगीन परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और शव को लेकर गांव चले गए।

05:55 PM, 12-Apr-2023
दो बार प्रयास के बाद भी नहीं हुआ प्रेमी से निकाह
मेरठ के लिसाड़ीगेट में युवती का उसके प्रेमी से दो बार निकाह करने की तैयारी की गई, लेकिन दहेज की मांग के कारण ऐसा नहीं हो सका। युवती और उसके परिजनों ने थाने में पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। अहमदनगर की रहने वाली एक युवती का अपने पड़ोसी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को भी इसकी भनक लग गई।
दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुआ कि आठ अप्रैल को उनका निकाह करा दिया जाए। निकाह वाले दिन दहेज को लेकर दोनों परिवारों में अनबन हो गई और निकाह नहीं हो सकी। इस पर युवती ने जहर निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद फिर से दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई। तय किया गया कि 11 अप्रैल को उनका निकाह करा देंगे। मंगलवार को निकाह के दौरान फिर से मामला बिगड़ गया।

05:54 PM, 12-Apr-2023
बुजुर्ग महिला की मदद कर पुलिस ने दिखाई मानवता
कंकरखेड़ा में एक बुजुर्ग महिला की मदद कर पुलिस ने अपना मानवीय चेहरा भी दिखाया। कि राजस्थान निवासी महिला मधु (88) देहरादून से रोडवेज बस में सवार होकर खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही थी। कंकरखेड़ा पहुंचकर महिला ने देखा कि उसका पर्स गायब है। उसने पर्स चोरी का शोर मचा दिया। महिला सरधना फ्लाईओवर के पास बस से उतर गई। वह फ्लाईओवर के नीचे बैठकर रोने लगी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक ने बताया एक युवक बुजुर्ग महिला को लेकर थाने पहुंचा। इसके बाद महिला हेड कांस्टेबल बबीता, भावना राजपूत, गीता और हेड कांस्टेबल बांकेलाल ने बुजुर्ग महिला को संभाला। उसे खाना खिलाया। बाजार से जरूरत की चीजें लाकर दीं और राजस्थान भेजने के लिए चार हजार रुपये दिए गए। महिला ने पुलिस को आशीर्वाद दिया।
05:51 PM, 12-Apr-2023
पलड़ा गांव में दहशत बरकरार...पुलिस तलाश रही, कौन जिम्मेदार
हस्तिनापुर के पलड़ा गांव में विशु हत्याकांड के बाद हुए हिंसक बवाल के बाद बुधवार को भी पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा। गांव में दहशत कायम रही। वहीं, पुलिस बवाल के जिम्मेदारों की पहचान के प्रयास में जुटी है। गांव छोड़ने वाले कुछ लोगों को वापस लाया भी गया।
सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के नेतृत्व में गांव में पैदल मार्च निकाला गया। तीन घंटे तक एसएसपी गांव में डटे रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फोर्स बढ़ा दी गई है। बुधवार को भी अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे।
गांव में एक एएसपी, चार सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 250 सिपाही और पीएसी के करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि जब तक माहौल शांतिपूर्ण नहीं होगा तब तक कोई भी छुट्टी पर नहीं जाएगा।
एसएसपी बोले, सभी गांव में रहें सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी
आसपास के गांवों के जिम्मेदार लोग पलड़ा में पहुंचे। जिन्होंने पुलिस के साथ जाकर दूसरे समुदाय के लोगों का हाल जाना। अरशद प्रधान, हाजी इलिसी, अतीक अहमद आदि ने उन लोगों से बातचीत की, जिनके घरों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि दहशत में गांव छोडने वालों को वापस लाने का प्रयास किया जाए ताकि गांव में फिर से शांति और भाईचारे से रह सकें। एसएसपी ने भी आश्वासन दिया कि किसी को गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सभी अपने गांव में रहे, सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है।

आज और कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
बार एसोसिएशन मेरठ एवं जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक मंगलवार दोपहर पंडित नानक चंद सभागार में हुई। इसमें तय किया गया कि कानपुर में चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन के समर्थन में यहां भी 12 और 13 अप्रैल को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। महामंत्री विनोद चौधरी एवं विमल कुमार तोमर ने कहा कि कानपुर के अधिवक्ता आत्मसम्मान बचाने के लिए कई दिन से आंदोलन पर हैं। तय हुआ कि स्थानीय अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहकर आंदोलन का समर्थन करेंगे। प्रदेश के समस्त अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए अधिवक्ता एकजुट रहें।
05:25 PM, 12-Apr-2023
मेडिकल में वृद्धा को भर्ती नहीं किया तो फफक बड़ी बेटी
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में वृद्धा शीला को भर्ती नहीं किया गया तो उनकी बेटी अनीता चिकित्सकों के सामने फफक पड़ी। उन्होंने कहा कि मेरी मां के पैर की सर्जरी होनी है। पैर जला हुआ है। महीनों से चक्कर लगा रही हूं, मगर उन्हें भर्ती नहीं किया जाता। एक सप्ताह बाद का समय दिया जाता है। अब सोमवार से आई हुई हूं, लेकिन अब 24 घंटे बाद भी भर्ती नहीं किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण पाल ने उनकी बात सुनी और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में दिखाया। उनकी सर्जरी करने के निर्देश दिए। तब महिला शांत हुई।
05:22 PM, 12-Apr-2023
हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी में मीट निस्तारण के लिए पहुंची टीम
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
05:19 PM, 12-Apr-2023