Meerut News Live: मेरठ में गरजा मेडा का बुलडोजर, सहारनपुर में फिर तूल पकड़ रहा मिहिर भोज विवाद
मेरठ के भावनपुर में मंगलवार को भावनपुर स्थित राली चौहान मार्ग पर मेडा का बुलडोजर गरजा। वहीं सहारनपुर में सम्राट मिहिर भोज विवाद एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। पढ़ें मेरठ और आसपास की ताजा खबरें।
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना स्थित राली चौहान मार्ग पर बनी अवैध कॉलोनी पर मंगलवार को उसी जगह पर मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला जहां गांव राली चौहान निवासी छह कावड़ियों की हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आने से मौत हो गई थी।
बता दें कि हादसे के दौरान कावड़ यात्रा को अवैध कॉलोनी में निमार्ण के लिए मंगाए गए सड़क किनारे लगे ईंटो के ढेर से बचाने के चक्कर में छह कावड़ियों की मौत हुई थी, जिसके चलते मंगलवार को एमडीए से जोनल अधिकारी सहित टीम मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कराई गई।
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में ग्राम खतौली में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड को पुलिस ने सोमवार देर रात्रि भारी पुलिस फोर्स के साथ उतरवाया। बोर्ड उतारने को लेकर गुर्जर समाज ने पंचायत आयोजित कर पुलिस के प्रति रोष जताया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खतौली में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड गांव के मुख्य मार्ग पर लगा हुआ था। पुलिस ने देर रात्रि मे भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर बोर्ड को उखाड़ दिया। देर रात्रि मे पुलिस द्वारा बोर्ड उखाड़ने को लेकर गुर्जर समाज मे रोष फैल गया है।
मंगलवार सुबह को गुर्जर समाज ने बोर्ड उतारने को लेकर गांव में पंचायत आयोजित कर पूरे मामले को उठाने की रणनीति तैयार की।
प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि दूसरे गांव के कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी। बोर्ड को उतार दिया गया है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
अधिवक्ताओं के विरोध के बाद पल्लवपुरम थाना प्रभारी हटे
मेरठ जिला बार के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप सरोहा के साथ हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज नहीं करने और अधिवक्ताओं से पल्लवपुरम थाना प्रभारी द्वारा अभद्रता के मामले थाना प्रभारी देव सिंह रावत को हटाकर पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
शुक्रवार को अधिवक्ता से बदसलूकी के विरोध में वकीलों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया था, कार्य से विरत रहे थे। पल्लवपुरम थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की थी। वकीलों ने कहा कि अगर सोमवार तक थाना प्रभारी को नहीं हटाया गया मंगलवार को इस मामले में आम सभा बुलाई जाएगी। निंदा प्रस्ताव का पत्र एडीजी को भेजा गया था। मंगलवार को एसएसपी ने थाना प्रभारी देव सिंह रावत को चार्ज से हटा दिया।