फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Indian wrestling team coaches Joginder and Rajeev will teach the indian players tricks for the Tokyo Olympics

यूपी: टोक्यो ओलंपिक में 'चक्रव्यूह' भेदने के गुर सिखाएंगे जगमिंद्र-राजीव, भारतीय कुश्ती टीम के बनाए गए कोच

Sat, 17 Jul 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ
मदन बालियान, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 07:09 PM IST
सार

द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह और अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर भारतीय कुश्ती टीम के कोच बनाए गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में दोनों 'चक्रव्यूह' भेदने के गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन
Meerut News: Indian wrestling team coaches Joginder and Rajeev will teach the indian players tricks for the Tokyo Olympics
अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर - फोटो : amar ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के अखाड़े में उतरने के लिए भारतीय पहलवान बेताब हैं। फ्री स्टाइल वर्ग के तीन सदस्यीय दल के चीफ कोच मुजफ्फरनगर के जगमिंद्र सिंह और कोच बागपत के राजीव तोमर होंगे। मुश्किल हालात में दोनों प्रशिक्षकों पर कुश्ती में देश की नैया पार लगाने का दारोमदार रहेगा।

विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवार्डी जगमिंद्र सिंह मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव के रहने वाले हैं। वह खुद 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में दांवपेच दिखा चुके हैं। भारतीय कुश्ती को शिखर तक ले जाने में उनकी अहम भूमिका रही है। 2016 के ब्राजील ओलंपिक में भी वह टीम इंडिया के चीफ कोच थे। 
विज्ञापन


वहीं, मलकपुर गांव के अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर को इस बार कोच बनाया गया है। 125 किलोग्राम के पहलवान रहे राजीव 2008 के बीजिंग ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। फ्री स्टाइल में 32 बार भारत केसरी का खिताब जीतने वाले राजीव ने देश-विदेश में मलकपुर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को पहुंचेगा भारतीय कुश्ती दल
भारतीय पुरुष पहलवानों की टीम रूस और महिला पहलवानों की टीम एस्टोनिया में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। महिला टीम के कोच कुलदीप मलिक होंगे। दोनों टीमें और प्रशिक्षक 27 जुलाई को टोक्यो पहुंचेंगे। एक अगस्त से कुश्ती के मुकाबले खेले जाएंगे।

जब कांस्य पदक से चूक गए थे जगमिंद्र
कुश्ती दल के चीफ कोच जगमिंद्र सिंह ने लॉस एंजिल्स के ओलंपिक में दमखम दिखाया था। कांस्य पदक के लिए हुई कुश्ती में वह अंतिम क्षणों में पिछड़कर चौथे स्थान पर रहे थे। आज भी उन्हें पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। देश के दिग्गज पहलवानों में उनकी गिनती होती है। खेल उपलब्धियों के लिए उन्हें अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड मिल चुके हैं।

ऑफिशियलों के लिए घोषणा का इंतजार
प्रदेश सरकार ओलंपिक पदक पर खिलाड़ियों को इनाम देगी। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये दिए जाने की घोषण सीएम योगी आदित्यनाथ ने की है, जबकि हरियाणा सरकार विजेताओं के अलावा ऑफिशियल को भी दस-दस लाख रुपये देगी। यूपी सरकार ने अभी तक ऑफिशियलों के लिए किसी धनराशि की घोषणा नहीं की है। सूबे से कई खेलों में ऑफिशियल भी टोक्यो जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed