फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: in the report of fsda, 74 food samples failed out of 140 testing

Meerut: सेहत से खिलवाड़, मावे में आलू, हल्दी में निकली घातक केमिकल की मिलावट, पढ़ें ये रिपोर्ट

Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 May 2022 12:15 PM IST
सार

एफएसडीए द्वारा मेरठ में जारी की गई 140 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट में 74 नमूने जांच में फेल निकले हैं। मिलावट करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने 23 लाख 15 हजार जुर्माना वसूला है, उसके बाद भी मिलावटखोर नहीं सुधर रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: in the report of fsda, 74 food samples failed out of 140 testing
मेवा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खाएं तो खाएं क्या। मिलावट से शायद ही कोई खाने की चीज अछूती हो। इस साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) द्वारा लिए गए 140 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 74 नमूने जांच में फेल निकले हैं। इनमें 37 अधोमानक हैं, 12 असुरक्षित हैं और 25 मिथ्याछाप के मामले हैं। 

विज्ञापन


ये नमूने पनीर, दूध, तेल, मिर्च, नमकीन, हल्दी और मिठाइयों आदि के हैं। हल्दी में मेटानिल येलो केमिकल की मिलावट निकली है तो मावे में आलू की। मिठाइयों को चमकाने के लिए ज्यादा मात्रा में फूड कलर मिलाया गया था। सरसों के तेल में पाम आयल निकला है। मिलावट करने वालों के खिलाफ कोर्ट ने 23 लाख 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है, हालांकि मिलावटखोर फिर भी नहीं सुधर रहे। 
विज्ञापन


लचर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के कारण नहीं कस पाता शिकंजा 
लचर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के कारण मिलावटखोरों पर पूरी तरह से शिकंजा नहीं कस पाता है। मिलावट के लगभग सभी मामलों में जुर्माना लगता है। सजा नहीं हो पाती है। जिले में पिछले पांच साल में सजा का कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भारतीय दंड संहिता में मिलावटखोरों पर कड़ी सजा का प्रावधान है, लेकिन मिलावट से संबंधित 90 फीसद मामले प्रशासनिक कोर्ट में स्थानांतरित हो जाते हैं, जिस कारण वह न्यायालय की कार्रवाई से बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें: JOBS: मेरठ में रोजगार मेले में पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, 45 कंपनियां 3835 युवाओं को देंगी नौकरी, ये है प्रक्रिया 

यह वसूला गया जुर्माना
साल 2021-22: 43 लाख 65 हजार रुपये 
साल 2020-21: 41 लाख 33 हजार 500 रुपये 
साल 2019-20: 70 लाख 88 हजार रुपये 
साल 2018-19: 60 लाख 73 हजार रुपये 

लगातार जारी है एफएसडीए की कार्रवाई 
एफएसडीए की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जाते हैं और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाती है। 

मिलावटी खाना सेहत के लिए नुकसानदेह 
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि मिलावटी खाने से किडनी और पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। ऐसे खाने से दूर रहें। 

मिलावटी तेल-घी दिल के लिए घातक 
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मिलावटी तेल और घी का दिल पर तेजी से असर होता है। धमनियों में चिकनाई जम जाती है। हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed