खौफनाक कदम: पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पत्नी ने खुद पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार और फिर...
मेरठ में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, जबकि पत्नी ने चाकू से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सोमवार शाम को एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, जबकि पत्नी ने खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया गया कि महिला की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
मेरठ में उद्यमी अमित बंसल को पंखे पर लटका देखकर माता-पिता व उनकी पत्नी बदहवास हो गए। उम्मीद थी कि अमित की सांस चल रही होगी। तुरंत कटर से चादर काटी और किसी तरह अमित को उतारा, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। माता-पिता एक कोने में जमीन पर बैठ गए और दूसरे कोने में पत्नी। तभी पिंकी उठी। कटर से दोनों हाथ की नस व गर्दन काटते हुए कहा कि मैं जिंदा क्यों हूं, अमित के पास ही जाऊंगी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और अमित बंसल के माता-पिता से बातचीत की है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब चार बजे अमित बंसल ने खुदकशी की। उसने कटर से चादर काटी और फिर फांसी लगाई। एक घंटे बाद अमित के माता-पिता व पत्नी पिंकी भी वहां पर पहुंचे। बेटे का शव पंखे पर लटका हुआ था। तीनों चिल्लाए और आनन-फानन में चादर को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन अमित की मौत हो चुकी थी। तीनों बार बार अमित को हिलाकर देखते रही कि कोई आवाज आ जाए। इसी दौरान पिंकी ने आत्महत्या करने के लिए हाथ की नस और गर्दन काट ली।
पुत्रवधू को देखकर दंपती चिल्लाए कि बेटा तूने क्या कर लिया। कोठी से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया और खुद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोठी के गेट पर पहरा लगाकर अंदर जांच पड़ताल की। कोठी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें पूरी घटना कैद होना बताया है।
भयावह मंजर देखकर लोगों में दहशत
बेटे की लाश पड़ी थी और पुत्रवधू लहूलुहान हालत में थी। एक बार दंपती शव के पास जाते और फिर पुत्रवधू के पास। दोनों ही पास पास जमीन पर पड़े थे। बताया गया कि दोनों के शरीर पर खून से सने पड़े थे। जिसने भी यह भयावह मंजर देखा, वह दहशत में आ गया। लोग हिम्मत नहीं कर पा रहे थे कि उनको कैसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचा दें। पुलिस ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बात कहीं है।
आखिर क्या है मौत का राज
अमित का कारोबार भी ठीक था, शायद किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद भी अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी राज तो अभी पुलिस भी नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी ही बता सकती कि अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
कई अलग-अलग चर्चाएं चली
अमित की मौत और पिंकी के लहूलुहान होने की खबर को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं रही। कभी एक-दूसरे से झगड़ा तो कई बदमाशों के द्वारा वारदात करना बताया जा रहा था। बाद में पुलिस ने इस घटना पर विराम लगाया, जब सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद होने की बात मीडिया को बताई। हालांकि देर रात तक इस घटना को लेकर खूब चर्चा भी रही।
पुलिस कर रही जांच
मैं घटनास्थल पर गया था। प्राथमिक जांच में मामला पति ने खुदकुशी की है और पत्नी ने पति के शव को देखकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सीसीटीवी कैमरे घर में लगा है। इंस्पेक्टर नौचंदी व फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी