{"_id":"6239b72a453d2754db14fed0","slug":"meerut-news-hospital-manager-has-died-by-heart-attack-in-a-bus-during-going-to-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: अस्पताल के मैनेजर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, होली की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे थे रुड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: अस्पताल के मैनेजर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, होली की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर जा रहे थे रुड़की
Tue, 22 Mar 2022 05:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:16 PM IST
सार
अस्पताल के मैनेजर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह होली की छुट्टी के बाद गाजियाबाद से रुड़की में ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक
- फोटो : pixaby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद से रुड़की जा रहे अस्पताल के मैनेजर की रोडवेज बस में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मेरठ में भैंसाली डिपो पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मैनेजर का बेटा भी पहुंच गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के नंद ग्राम निवासी राजकुमार रुड़की के आरोग्य अस्पताल में मैनेजर थे। होली की छुट्टी के बाद मंगलवार को वह रोडवेज बस से रुड़की जा रहे थे। मोदीनगर के पास पहुंचते ही उनकी तबीयत खराब हुई। यात्रियों ने बताया तो चालक व परिचालक ने मोदीनगर के विमल श्री अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन
इसके बाद स्टाफ शव को भैंसाली डिपो ले आया। सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी मिलने पर मैनेजर का बेटा भी पहुंच गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें