फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: High alert in Western UP before construction of Shri Ram temple in Ayodhya

राम मंदिर भूमि पूजनः पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Thu, 30 Jul 2020 07:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jul 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: High alert in Western UP before construction of Shri Ram temple in Ayodhya
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में अगस्त के पहले सप्ताह में पुलिस की अग्निपरीक्षा है। जहां कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने की पहली बरसी तो वहीं पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के मद्देनजर मेरठ जोन में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ में बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


बता दें कि ईद व रक्षाबंधन का त्योहार और फिर पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर की नींव रखी जानी है। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री व डीजीपी की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एक अगस्त को ईद, तीन को रक्षाबंधन और पांच अगस्त को अयोध्या में मंदिर की नींव रखी जानी है। इसलिए पुलिस को अलर्ट रहने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री व डीजीपी ने कानपुर की घटना का जिक्र करते अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। गाजियाबाद में बिल्डर का अपहरण एवं पत्रकार की हत्या का भी जिक्र किया गया। दो घंटे चली वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीजी मेरठ जोन, आईजी रेंज, एसएसपी मेरठ और एसपी सिटी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी क्रांतिधरा की माटी, इन धार्मिक स्थलों से अयोध्या जाएंगे तीन कलश

उधर, एसएसपी ने बांबे बाजार, सदर व आबूलेन में फोर्स के साथ पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed