{"_id":"61d7f35c61d6ef40756a21ae","slug":"meerut-news-former-chairman-and-eo-caught-in-corruption-in-sardhana-and-now-will-be-47-lakh-rupees-will-be-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े घपले का राज खुला: पूर्व चेयरमैन और ईओ ने नियम तोड़कर बिछाई भ्रष्टाचार की पाइपलाइन, अब होगी 47 लाख की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े घपले का राज खुला: पूर्व चेयरमैन और ईओ ने नियम तोड़कर बिछाई भ्रष्टाचार की पाइपलाइन, अब होगी 47 लाख की रिकवरी
Fri, 07 Jan 2022 01:31 PM IST
कपिल kapil
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:31 PM IST
सार
मेरठ में एक बड़े घपले का राज खुला है। जांच में पता चला कि सरधना नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने नियम तोड़कर पाइपलाइन बिछाई और भुगतान कर दिया। अब दोनों से 47 लाख रुपये की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरधना नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष असद गालिब और तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं। इन दोनों ने नियम तोड़कर नगर पालिका के क्षेत्र के बाहर पाइपलाइन बिछाई और भुगतान भी करा दिया। डीएम के. बालाजी ने दोनों के स्पष्टीकरण के बाद इनसे 47 लाख, 28 हजार, 805 रुपये वसूलने का आदेश जारी करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद सरधना की सीमा के बाहर पेयजल पाइनलाइन बिछाने एवं समर्सिबल स्थापित कराने के सापेक्ष 47 लाख, 28 हजार, 805 रुपये का भुगतान किया गया था। इस बड़े घपले की शिकायत शासन से की गई थी। शासन ने जिलाधिकारी से इस प्रकरण में पालिका को हुई आर्थिक क्षति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए समानुपातिक वसूली का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया था। इस संबंध में परिषद के पूर्व अध्यक्ष असद गालिब के स्पष्टीकरण पर जिलाधिकारी ने प्रतिपरीक्षण आख्या शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
नगर पालिका को पहुंचाई आर्थिक क्षति
डीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका की सीमा के बाहर पेयजल पाइपलाइन बिछाने व समर्सिबल स्थापित कराने में 47,28,805 रुपये का भुगतान करके परिषद को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह (वर्तमान में ईओ नगर पंचायत दौराला) से समानुपातिक धनराशि 23 लाख, 64 हजार, 402 रुपये और पूर्व अध्यक्ष असद गालिब से भी 23 लाख, 64 हजार, 402 रुपये वसूल किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
शैलेंद्र कुमार सिंह का कार्यकाल रहा विवादित
सरधना में ईओ शैलेंद्र कुमार सिंह का कार्यकाल विवादित रहा है। वर्तमान में दौराला नगर पंचायत में भी कई प्रकरणों में वह विवादों में घिरे हैं। सरधना में 47 लाख से ज्यादा का काम नियम तोड़कर कराया, जिसमें वह फंस गए हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट