{"_id":"62828a4f03712064c33e13ec","slug":"meerut-news-fire-break-out-in-car-and-a-stall-in-kanker-khera","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़े के ढेर में लगी आग, चंद मिनटों में जल गई कार व खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़े के ढेर में लगी आग, चंद मिनटों में जल गई कार व खोखा
Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 May 2022 11:00 PM IST
सार
कूड़े के ढेर में आग लगने से एक कार व खोखा जल गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने से कार जली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सतना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग लगने से एक खोखा व कार जल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड स्थित डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी के सामने सड़क किनारे कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। सोमवार रात शरारती तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। हवा तेज चलने के कारण कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कूड़े के ढेर के पास एक बंद पड़ा खोखा व कार भी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: खाकी पर सवाल, क्यों नहीं हुई गंभीरता से जांच? एलानिया मर्डर से उजड़ गया परिवार, एक साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
वहीं लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नियंत्रण में नहीं आ सकी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने मेरठ की तरफ जाने वाली ट्रैफिक को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक