फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fight between in two sides of students in Shastrinagar

मेरठ : छात्रों के बीच जमकर मारपीट, खूब चले लात-घूंसे और बेल्ट, दो को थाने ले गई पुलिस

Sat, 26 Mar 2022 07:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 07:40 PM IST
सार

छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चली। मौके पर पहुंची पुलिस दो छात्रों को थाने ले आई।

विज्ञापन
Meerut News: Fight between in two sides of students in Shastrinagar
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के शास्त्री नगर में शनिवार को छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और बेल्ट भी चली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो छात्रों को पकड़ कर थाने से आई। घंटों गहमा-गहमी के बाद छात्रों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार का कहना है कि छात्र एक इंस्टीट्यूट में पढ़ते हैं और शास्त्री नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में इंटर्नशिप करने के लिए आए थे। सुमित और अनिल में हंसी मजाक करते हुए पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। इससे पहले मामला तूल पकड़ता की नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दो छात्रों को पकड़कर थाने में आई। जानकारी मिलने पर छात्रों के परिजन भी नौचंदी थाने में पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक गहमा-गहमी चली और फिर बाद में समझौता हो गया। वहीं पुलिस ने दोनों छात्रों को छोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि छात्रों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed