फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Fight between doctor and pharmacist in postmortem house, complained to CMO

Meerut News: पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े चिकित्सक-फार्मासिस्ट, सीएमओ से लिखित में की शिकायत, ये था पूरा मामला

Fri, 23 Jun 2023 12:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jun 2023 12:09 AM IST
सार

Meerut News : पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सक और फार्मासिस्ट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने सीएमओ से लिखित में शिकायत की है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: Fight between doctor and pharmacist in postmortem house, complained to CMO
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ में पोस्टमार्टम हाउस में बृहस्पतिवार शाम को फॉरेंसिक एक्सपर्ट चिकित्सक डॉ. रणवीर सिंह और फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन से लिखित शिकायत की है। डॉक्टर ने शिकायत में नौकरी छोड़ने की भी बात लिखी है। सीएमओ ने जांच कराने और दोषी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ को लिखे पत्र में डॉ. रणवीर सिंह का कहना है कि फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, मुझ पर हाथ छोड़ा। 23 जून 2023 से मैं कार्यरत नहीं हूं। मैं नौकरी छोड़ रहा हूं। मेरी गुजारिश है कि अब मेरी ड्यूटी न लगाई जाए और मुझे तुरंत नौकरी छोड़ने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन


वहीं, फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने सीएमओ से शिकायत में कहा कि डॉ. रणवीर सिंह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ ने बताया कि दोनों के लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी

पोस्टमार्टम हाउस में लगेंगे आठ सीसीटीवी कैमरे
सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन इस घटना के बाद तय किया गया कि अब वहां आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि निगरानी की जा सके। अगर सीसीटीवी कैमरे होते तो वीडियो फुटेज से ही पता चल जाता कि क्या मामला हुआ। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच में ही पता चल पाएगा कि गलती किसकी है।

यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed