{"_id":"617269ad52f1b8678a0fa426","slug":"meerut-news-dr-rc-gupta-has-been-made-the-principal-of-the-medical-college-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बदलाव: डॉ. आरसी गुप्ता फिर बनाए गए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, पहले रहा था 21 माह का कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बदलाव: डॉ. आरसी गुप्ता फिर बनाए गए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, पहले रहा था 21 माह का कार्यकाल
Fri, 22 Oct 2021 01:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:05 PM IST
सार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व में प्राचार्य रह चुके डॉ. आर सी गुप्ता को फिर मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। बताया गया कि काफी समय से पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन
डॉ आरसी गुप्ता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता को फिर मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। बताया गया कि वह शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे। यहां से 14 मई 2020 को उनका स्थानांतरण लखनऊ किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन
डॉ. आर सी गुप्ता का पहला कार्यकाल मेरठ में करीब 21 माह का रहा था। पहले वह 20 जून 2018 को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बनाए गए थे। डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के आगरा स्थानांतरण से पद चल खाली रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील