फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: DM and SSP has reached to talk with BKU workers on Sivaya toll plaza but protest is continue

कृषि कानूनों का विरोध: भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे डीएम-एसएसपी, नहीं बनी बात, धरना जारी

Fri, 28 May 2021 02:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 May 2021 02:15 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर धरना जारी है। डीएम और एसएसपी भी भाकियू कार्यकर्ताओं से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने धरना खत्म करने से मना कर दिया। पढ़िए पूरा अपडेट। 

विज्ञापन
Meerut News: DM and SSP has reached to talk with BKU workers on Sivaya toll plaza but protest is continue
मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता करने पहुंचे डीएम-एसएसपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रुड़की रोड स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी है। बीती देर रात डीएम के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और एडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से धरना खत्म करने की अपील की लेकिन, वे नहीं माने।

विज्ञापन


बताया गया कि सिवाया टोल प्लाजा पर अभी तक किसानों का धरना जारी है। किसानों का कहना है कि राकेश टिकैत के निर्देश के बाद ही वे धरना स्थल से उठेंगे। किसानों ने टोल प्लाजा की तीन लाइनों पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। बताया गया कि आज फिर से यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें धरने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धरने का नेतृत्व कर रहे संजय दौराला का कहना है कि जो भी राकेश टिकैत का निर्देश होगा, उसी का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed