फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: cub found in the forest and reached the mother with the help of forest department

Meerut News: जंगल में मिला डेढ़ माह का शावक, वन विभाग की टीम ने बनाया ऐसा प्लान, उसे मिल गई मां

Fri, 16 Jun 2023 02:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 02:43 PM IST
सार

Meerut News : जंगल में डेढ़ माह का शावक मिला तो देखने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने प्लान बनाया और उसे उसकी मां से मिला दिया।

विज्ञापन
Meerut News: cub found in the forest and reached the mother with the help of forest department
शावक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में वन विभाग की टीम ने परीक्षितगढ़ रेंज के शाहजहांपुर डिबाई के जंगल से एक डेढ़ माह के शावक को रेस्क्यू किया। शावक जंगल मे गंगा कैनाल के पास स्थित एक आम के बाग में मिला था। बताया गया कि बाग के मालिक के बच्चों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। 

विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने पर वन रेंज अधिकारी जगन्नाथ, वन रक्षक राजेश्वर आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शावक को रेस्क्यू किया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वन्य जीव विशेषज्ञ को शावक की जानकारी दी गई। उसके बाद वन्य जीव विशेषज्ञ की देखरेख में बृहस्पतिवार शाम में ही शावक को उसकी मां से मिलाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक ऐसा कांड: जिसने शर्म से झुका दीं आंखें, वरिष्ठ वकील की गंदी हरकत से हर कोई हैरान, किशोरी के बयान हुए दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शावक जहां मिला था, उसे वहीं छोड़ दिया गया। इसके बाद उस पर नजर रखी गई। वहीं, शुक्रवार सुबह तड़के 3:30 बजे शावक की मां पहुंची और शावक को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: नौचंदी मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, कार चालक की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed