{"_id":"622b45d85cb7dd7c6607ed93","slug":"meerut-news-crooks-have-shot-the-dean-veterinary-of-agriculture-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खुलेआम वारदात: बदमाशों ने कृषि विवि के डीन वेटनरी को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में खुलेआम वारदात: बदमाशों ने कृषि विवि के डीन वेटनरी को मारी गोली, हालत गंभीर
Fri, 11 Mar 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:21 PM IST
सार
मेरठ में शुक्रवार को खुलेआम एक वारदात हो गई। बदमाशों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के डीन वेटनरी को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के डीन वेटनरी को विवि से घर लौटने के दौरान बिजली घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में डीन वेटनरी को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज के डीन डॉ. राजवीर सिंह शुक्रवार को विवि से अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। बिजली घर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार रोक ली। कार रोकने पर जैसे ही डीन वेटनरी ने कार का शीशा नीचे किया। बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला
विज्ञापन
वहीं गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में उन्हें मोदीपुरम स्थित एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: पश्चिमी यूपी की 34 सीटों का हर अपडेट, 18 पर गठबंधन का कब्जा, भाजपा के खाते में 16 सीट, बागपत में जमकर हुआ बवाल