फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Councilor Akram Shah arrested and a case has been registered against 275 peoples

मेरठ: पगड़ी रस्म कार्यक्रम में भीड़ जुटाना पड़ा भारी, पार्षद अकरम गिरफ्तार, 275 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 05:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jun 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Councilor Akram Shah arrested and a case has been registered against 275 peoples
पार्षद अकरम शाह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के मछेरान में बिना अनुमति पगड़ी रस्म कार्यक्रम कराने वाले पार्षद अकरम शाह को बुधवार देर रात रेलवे रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अकरम समेत 275 आरोपियों पर धारा 144 के उल्लंघन और महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में तीन मुकदमे थाना रेलवे रोड और सदर में दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच पार्षद की पगड़ी रस्म होने के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। जो सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यहां सोशल डिस्टेंस और कानून का पालन क्यों नहीं हो रहा है। चर्चा है कि पगड़ी रस्म में सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी कुछ लोगों ने रणनीति बनाई थी। पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद पार्षद समेत 25 लोगों को नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सदर और थाना रेलवे रोड में मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार वार्ड 68 के पार्षद अकरम शाह, आबिद, फरमान, इसरार उर्फ कप्तान, इकबाल, बिलाल, साबिर, चांद उर्फ लल्ला, यूसुफ उर्फ जला भुना, यूसुफ उर्फ बब्बा, असलम, अहसान, मुल्ला नौशाद, गुलफाम, आमिर, आलम, साबुद्दीन, साजिद, आमिर, इकरामुद्दीन, सलाउद्दीन, हसन, कालिया, दिलशाद, इमरान आदि को नामजद किया गया है। तीसरा मुकदमा थाना सदर में भूसा मंडी चौकी इंचार्ज की तरफ से दर्ज कराया गया। जिसमें इन आरोपियों पर पुलिस से मारपीट करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


सब माहीगीर सभा तय करती है
बदर अली द्वारा बिना अनुमति के फैज-ए-आम कॉलेज में सभा करने और रैली कर हिंसा करना हो या फिर जली कोठी में यूसुफ उर्फ बादशाह द्वारा लॉकडाउन में बिना अनुमति दावत का मामला हो, इन सबका कनेक्शन मछेरान से जुड़ता है। यहां की माहीगीर सभा तय करती कि कब और कहां क्या करना है। कोरोना काल में माहीगीर सभा का अध्यक्ष बनने की खुशी में सैकड़ों लोगों की भीड़ बिना अनुमति के इकट्ठा कर पार्षद ने पगड़ी रस्म कराई। जहां सोशल डिस्टेंस तो दूर किसी ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। आरोपी पार्षद को भी देर रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच लव मैरिज... फिर ऐसे हुआ जिंदगी का खौफनाक अंत, कातिल पत्नी ने कबूला जुर्म, तस्वीरें

भीड़ में शातिर अपराधी
मछेरान में कानून का मजाक उड़ाने वाले पार्षद के साथ भीड़ में हिस्ट्रीशीटर और कई शातिर अपराधी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इन अपराधियों की पहचान तो कर ली। लेकिन किसी के घर पर दबिश देने की जहमत नहीं उठाई। एडीजी, आईजी और एसएसपी की फटकार के बाद रेलवे रोड व सदर बाजार थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हो पाया। लेकिन पुलिस किसी को भी गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी की तलाश में दबिश तक नहीं दी। इस गंभीर मामले में दोनों थानों की पुलिस लीपापोती में लगी है। 

बदर, बादशाह और अब अकरम
बदर अली, बादशाह और अब पार्षद अकरम शाह। बिना अनुमति के शहर में जुलूस निकालकर युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने बखेड़ा किया था। जिसमें पूर्व एसएसपी नितिन तिवारी और आईजी रेंज रामकुमार पर गाज गिरी थी। कोरोना के चलते हॉटस्पॉट इलाके जली कोठी में लॉकडाउन में यूसुफ उर्फ बादशाह ने दावत के साथ पंचायत की। अब पार्षद अकरम शाह ने सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते मछेरान में पगड़ी रस्म का कार्यक्रम बिना अनुमति के कर डाला। इन सभी के पीछे कुछ पुलिसकर्मी भी हैं, जोकि इनको पूरी शह देते हैं। पुलिस के अनुसार माहीगीर सभा का एक पूर्व अध्यक्ष दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed