फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Conflict in sides for land dispute and seven people injured in Behsuma

UP: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच चले धारदार हथियार, मकान पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Mon, 06 Jun 2022 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 06 Jun 2022 11:46 PM IST
सार

जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने मकान पर ट्रैक्टर चढ़ाकर दीवार को तोड़ दिया।

विज्ञापन
Meerut News: Conflict in sides for land dispute and seven people injured in Behsuma
दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में बहसूमा क्षेत्र के मोड़ खुर्द में प्लॉट के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष की ओर से प्लॉट पर ट्रैक्टर से निर्माण गिराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे, धारदार हथियार भी चले और फायरिंग की गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोड़ खुर्द गांव में प्रहृलाद सिंह ने एक प्लॉट खरीदा है। दूसरे पक्ष से जितेंद्र और सुबोध ने भी इसी प्लॉट का आधा भाग खरीदा है। दोनों तरफ रास्ते हैं। बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रहृलाद पक्ष के लोगों ने सुबोध की पिटाई कर दी। इसके बाद सुबोध पक्ष के लोग भी प्लॉट पर बनी दीवार और अन्य निर्माण कार्य को गिराने पहुंच गए। आरोप है कि सुबोध ने सरेआम ट्रैक्टर से निमार्ण कार्य गिरा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पति बोला-बच्ची मेरी नहीं, पत्नी ने कहा-डीएनए टेस्ट कराओ, भंवर में फंसा एक साल की मासूम का भविष्य

दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और फायरिंग का केस दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में जो ट्रैक्टर चला रहा है, पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उसने ट्रैक्टर से दीवार गिराई। दोनों पक्ष जो भी तहरीर देंगे, उसके अनुरूप आगे की विवेचना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: आध्यात्म के जरिए खुद की आत्मा को पहचानें, जीवन में प्रसन्नता लाता है ध्यान: बीके सुशांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed