फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Chief Minister Yogi Adityanath held virtual meeting with 10 players at today

यूपी: मुख्यमंत्री योगी की वर्चुअल बैठक में छाए मेरठ के ओलंपिक खिलाड़ी, प्रियंका ने रखी ये बड़ी मांग

Wed, 14 Jul 2021 04:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Jul 2021 04:02 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और शुभकामना दी। वहीं प्रियंका गोस्वामी ने सीएम के सामने बड़ी मांग रखी है।

विज्ञापन
Meerut News: Chief Minister Yogi Adityanath held virtual meeting with 10 players at today
सीएम योगी ने खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले 10 खिलाड़ियों व उनके परिजनों से वर्चुअल बैठक कर संवाद किया। खास बात है कि इनमें पांच खिलाड़ी मेरठ के हैं। इस दौरान प्रियंका गोस्वामी ने सीएम योगी के सामने अपने पिता की नौकरी की समस्या को रखा। इसके अलावा उन्होंने मेरठ में सिंथेटिक ट्रैक की भी मांग की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


खेत में चोरी-चोरी करती थी अभ्यास
अन्नू रानी ने बताया कि वह खेतों में चोरी-चोरी अभ्यास करती थी। अन्नू ने सीएम योगी से हर गांव में एक मैदान होने की मांग की। मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं सीमा पुनिया ने कहा कि चार साल पहले से सब कुछ छोड़कर यहां रूस हूं। उन्होंने यूपी के खेल निदेशक आरपी सिंह का धन्यवाद किया। वहीं मुख्यमंत्री ने महिला होते हुए उनके जज्बे को सम्मान किया। इस पर सीमा ने कहा कि राज्य सरकार हर मदद के लिए तैयार रहती है। उधर, वंदना कटारिया ने कहा लखनऊ में छह साल रही हूं। इस दौरान यूपी सरकार ने बहुत मदद की। उन्होंने बताया कि घर जाते समय पैसे नहीं होते थे लेकिन सरकार और कोच ने बहुत मदद की।
विज्ञापन


क्रोएशिया से जुड़े सौरभ चौधरी ने बताया कि तैयारी अच्छी चल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों के लिए समय निकालने पर धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने ओलंपिक की तैयारियों को लेकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी की वर्चुअल बैठक में छाए मेरठ के ओलंपिक खिलाड़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल बैठक में मेरठ के ओलंपिक खिलाड़ी छाए रहे। प्रियंका ने प्रदेश में हरियाणा की तर्ज पर खेल पॉलिसी लागू करने की मांग। मेरठ के पांच खिलाड़ियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेरठ जिले में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल स्पोर्ट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ से लगातार प्रतिभाएं निकल रही हैं। जिसके लिए मेरठ को खेल विश्वविद्यालय दिया है, अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed