फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: CCSU professor Dr. Yogendra Sharma died from heart attack

सीसीएसयू के प्रोफेसर और महाराष्ट्र राज्यपाल के विधिक सलाहकार डॉ. योगेंद्र शर्मा का निधन

Sat, 28 Nov 2020 10:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: CCSU professor Dr. Yogendra Sharma died from heart attack
डॉक्टर योगेंद्र शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर और महाराष्ट्र के राज्यपाल के विधिक सलाहकार डॉक्टर योगेंद्र शर्मा का शुक्रवार रात को हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। पिछले 12 अक्तूबर को ही योगेंद्र शर्मा ने महाराष्ट्र राजभवन में विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन से सीसीएसयू कैंपस में शोक की लहर है।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा के पौन्डरी ग्राम निवासी डॉ. योगेंद्र शर्मा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर मेरठ के विधि अध्ययन संस्थान से एलएलएम किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलडी की उपाधि प्राप्त कीI विधि अध्ययन संस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। पिछले 12 अक्तूबर को विवि से छुट्टी लेकर उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के विधिक सलाहकार के तौर पर कार्य ग्रहण किया था। कुछ दिन पहले ही वह मेरठ आए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार रात वह दिल्ली में अपनी बहन के घर पर थे, रात को अचानक सीने में दर्द होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

इससे पहले मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रोफेसर और रालोद नेता प्रो. ज्ञानेंद्र शर्मा (55) का गुरुवार देर रात निधन हो गया था। 25 नवंबर को कोविड-19 की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद उनको सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 नवंबर को उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन, रात में हार्टअटैक के कारण उनकी मौत हो गई। 

मोहनपुरी निवासी प्रो. ज्ञानेंद्र शर्मा लंबे समय तक छात्र राजनीति से जुड़े रहे। वह एनएएस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे। राष्ट्रीय छात्र लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह रालोद की हरित प्रदेश संघर्ष समिति के सह संयोजक थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। एक निजी अस्पताल में 25 नवंबर को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उनको सुभारती अस्पताल में ले जाया गया। यहां 26 नवंबर को रिपोर्ट निगेटिव आ गई। प्रो. ज्ञानेंद्र शर्मा की पत्नी और बेटी की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। वे होम आइसोलेशन में हैं। डॉ. शर्मा की बहन एसोसिएट प्रो. डॉ. कुमकुम पारिख का कहना है कि डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed