फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: BKU workers have protested in Partapur police station in case of firing

खेत में पानी देने के विवाद में फायरिंग: भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर दिया धरना, पुलिस पर लगाया ये आरोप

Wed, 12 Jan 2022 01:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Jan 2022 01:41 AM IST
सार

मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर आरोप लगाकर थाने में धरना दिया। इस दौरान तीन घंटे तक थाने में धरना चलता रहा। बताया गया कि खेत में पानी देने के विवाद में फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
Meerut News: BKU workers have protested in Partapur police station in case of firing
थाने में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के उप्लैडा में सोमवार रात खेत में पानी देने के विवाद में फायरिंग के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया। उन्होंने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। तीन घंटे धरने के बाद दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों ने धरना समाप्त किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष कोर्ट में समझौता पेश करेंगे।

विज्ञापन


इस गांव में हुई फायरिंग में महिपाल और राजेंद्र को गोली लगी थी। बाद में पुलिस ने महिपाल सहित उसके पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया था। महिपाल को बाद में जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। इसी मामले में मंगलवार सुबह पुलिस ने महिपाल, संजय, प्रशांत और परविंदर का चालान किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाकियू नेता विजयपाल घोपला और संजय दौरालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर धरना दिया। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने डीएम और एसएसपी से फोन पर बात की। कुछ देर बाद ही राजेंद्र के पक्ष के लोग भी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिस के मुताबिक बाद में दोनों पक्षों में तय हुआ कि कोर्ट में समझौता पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी,लोकदल के महासचिव सचिन शर्मा घाट, बबली, गजेंद्र, जगवीर, राजकुमार, सुभाष, संजय दौरालिया, प्रमोद, पदम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed