भाजपा विधायक संगीत सोम का फिर बड़ा बयान, अखिलेश-राहुल पर भी कसा तंज
- सरधना के भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान
- फेसबुक लाइव में धर्म परिवर्तन की घटनाओं को आतंकवाद से जोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरधना से भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम विवादित बयानों के साथ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रविवार को संगीत ने फेसबुक पर लाइव आते हुए न केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराने पर खुलकर बोले, बल्कि इसे आतंकवाद से जोड़ते हुए उसी भाषा में जवाब देने की बात कही।
संगीत ने फेसबुक लाइव पर अपने 25 मिनट के संबोधन में कहा कि हाथ में कलावा बांधकर राम, श्याम, कपिल और राजू बनकर एक मिशन के तहत हमारे सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह सब आतकंवाद का हिस्सा है, जिसके लिए लगातार फंडिंग हो रही है। यह इससे स्पष्ट है कि ठेला लगाने वाले और मजदूरी करने वाले युवक इसमें शामिल हैं।
संगीत सोम ने कहा कि जिस तरह आतंकवादी सोच के तहत पूरे देश में इसी तर्ज पर घटनाएं हो रही हैं, उसमें हम पुलिस के भरोसे नहीं रह सकते हैं। हालांकि कोर्ट भी कह चुका है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन मान्य नहीं होगा। ऐसे में अब हमें खुद उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कैराना छावनी में तब्दील, सपा विधायक को रोकने के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, देखें तस्वीरें
राहुल व अखिलेश पर तंज
संगीत ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव यूपी को लेकर बात करते हैं कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि यूपी में अब यदि कोई बेटी की तरफ आंख उठाता है तो उसे कैसी सजा दी जाती है। इस समय भाजपा में सपा और दूसरी सरकारों के तरह एक वर्ग की वोट हासिल करने की सोच के तहत राजनीति नहीं हो रही है।
दिल्ली सरकार को भी घेरा
संगीत ने कहा कि केजरीवाल से दिल्ली की व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है, लेकिन उनके गुर्गे यूपी में आकर यहां की व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ दिन पहले सरधना की एक बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत के आठ दिन बाद पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उनके दिल्ली में जाकर धरना देने के बाद पोस्टमार्टम किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/