उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेगम पुल पर शराब के नशे में कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी। वहीं आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस कर्मियों ने भी हद पार कर दी। पुलिस कर्मियों ने दो महीने के मासूम को खींच लिया और उसे जमीन पर घसीट दिया। बताया गया है कि यह बच्चा 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। वहीं चर्चा तो यह भी है कि मासूम के हाथ में चोट लगी है। उधर, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी: ट्रैफिक पुलिस पर हमला, फिर मासूम के साथ हदें पार, जमीन पर भी घसीटा, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:41 PM IST
सार
शराब के नशे में धुत आरोपियों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक होमगार्ड और सिपाही को चोट लगी है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन