फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: ट्रैफिक पुलिस पर हमला, फिर मासूम के साथ हदें पार, जमीन पर भी घसीटा, देखिए तस्वीरें

Wed, 23 Jun 2021 12:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

शराब के नशे में धुत आरोपियों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक होमगार्ड और सिपाही को चोट लगी है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Attacked on Traffic police at Begumpul intersection in city and three accused arrested
मेरठ में पुलिस ने बच्चे को घसीटा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेगम पुल पर शराब के नशे में कुछ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी। वहीं आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस कर्मियों ने भी हद पार कर दी। पुलिस कर्मियों ने दो महीने के मासूम को खींच लिया और उसे जमीन पर घसीट दिया। बताया गया है कि यह बच्चा 10 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा। वहीं चर्चा तो यह भी है कि मासूम के हाथ में चोट लगी है। उधर, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 



बेगम पुल स्थित पुलिस चौकी के सामने डिवाइडर पर गरीब लोगों के परिवार रहते हैं। बताया गया है कि मंगलवार को इन लोगों के बीच आपस में पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। बेगम पुल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा है।

Meerut News: Attacked on Traffic police at Begumpul intersection in city and three accused arrested
मेरठ में बेगमपुल चौराहे पर काफी देर तक हंगामा हुआ। - फोटो : amar ujala

वहीं मामला बढ़ता देख रैपिड रेल निर्माण प्रोजेक्ट में लगे गार्ड भी दौड़कर वहां पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

Meerut News: Attacked on Traffic police at Begumpul intersection in city and three accused arrested
मेरठ में आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि समझाने पर नशे में धुत लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसमें ट्रैफिक पुलिस का एक होमगार्ड और एक सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Attacked on Traffic police at Begumpul intersection in city and three accused arrested
मेरठ में आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इस घटना की जानकारी लगते ही सदर बाजार और लालकुर्ती थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने हमला करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Meerut News: Attacked on Traffic police at Begumpul intersection in city and three accused arrested
मेरठ में नशे धुत आरोपियों ने तोड़फोड़ की। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई। लालकुर्ती थाने में ट्रैफिक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed