फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: An accused fired in Lisadigate for not getting married with a student

Meerut: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला लिसाड़ीगेट, युवती से शादी की जिद पर अड़ा मनचला, दहशत में छोड़ा था स्कूल

Fri, 27 Jan 2023 03:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Jan 2023 03:50 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक ने लिसाड़ीगेट में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। आरोपी मनचला युवती से शादी की जिद पर अड़ा है। वहीं इस वारदात से युवती का परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
Meerut News: An accused fired in Lisadigate for not getting married with a student
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे पूरा इलाका दहल उठा। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी युवक पड़ोस की ही युवती से शादी करना चाहता है। युवती के विरोध करने पर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब तीन साल पहले छात्रा ने मनचले से तंग आकर पढ़ाई भी छोड़ दी थी। मगर इसके बावजूद आरोपी युवक ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि शादी की जिद पर अड़े मनचले ने गुरुवार की दोपहर उसके घर के बाहर फायरिंग कर दी। जिसके चलते पीड़िता का परिवार दहशत में है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छात्रा के ही पड़ोस में रहने वाला समद नाम का युवक पिछले तीन साल से युवती को परेशान कर रहा है। मनचले के डर से छात्रा ने सदर स्थित स्कूल में भी जाना छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बावजूद मनचला युवती से शादी की जिद पर अड़ा रहा और अक्सर उसे रास्ते में रोक कर परेशान करता था।

यह भी पढ़ें: पुलिस चौकी के पास कत्ल: बचाने के लिए चिल्लाती रही महिला, दनादन चाकू से वार करते रहे बदमाश

युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिन से शादी न करने पर युवती के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। वहीं गुरुवार की दोपहर आरोपी तमंचा लेकर युवती के घर पर पहुंचा और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़िता का पूरा परिवार दहशत में है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, लहूलुहान हालत में मिली लाश

पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed